जिले के वनांचल क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से दहशत मचा रहे तेन्दुआ, बड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद
जिले के वनांचल क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से दहशत मचा रहे तेन्दुआ, बड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद
जिले के वनांचल क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से दहशत मचा रहे तेंदुआ को बड़ी मशक्कत बाद आखिरकार पकड़ लिया गया है.वन विभाग ने अब तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर रखा है वही उसे उदंती सीतानदी अभ्यारण क्षेत्र रिसगांव भेजने की तैयारी कर रहे है.दरअसल वनविभाग ने पिंजरा में बकरा रखकर तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था जिसमे विभाग कामयाब रहा.
बताया जा रहा है कि नगरी वनांचल क्षेत्र के मुकुंदपुर के आसपास मौजूद तेंदुए को पकड़ने के लिए वनविभाग ने सीसीएफ वाइल्डलाइफ से अनुमति मांगी गई थी.वही अनुमति मिलते ही वन विभाग के अफसर तेंदुए को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गए थे.पहाड़ से गांव की ओर आने वाले रास्ते पर पिंजरा लगाया था.इसके अलावा तेंदुए को पकड़ने पिंजरे में बकरा रखा गया था.वही पिंजरे के ऊपर हिस्से को पत्तियों से ढका गया था.
बता दें कि मुकुंदपुर पार स्थित पहाड़ी पर करीब 6 दिन पहले जंगल में गए 8 वर्ष के बालक आशीष नेताम पर तेंदुए ने हमला कर दिया था.इस हमले में बालक की मौत हो गई थी.तेंदुए द्वारा बच्चे को मारने की घटना से मुकुंदपुर सहित आसपास के करीब 10 गांव के लोगों में दहशत है.लोगों ने डीएफओ शताविषा समझदार से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी.
फिलहाल वन विभाग के अफसरों की मौजूदगी में फॉरेस्ट अमला ले तेंदुआ को पकड़ लिया है.वही तेंदुए पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

