मूर्तिकार चित्रकार संघ जिला धमतरी द्वारा कोविड-19 रोकथाम हेतु घर-घर सेनीटाइज करने का बीड़ा उठाया
मूर्तिकार चित्रकार संघ जिला धमतरी द्वारा कोविड-19 रोकथाम हेतु घर-घर सेनीटाइज करने का बीड़ा उठाया
जितेन्द्र महमल्ला/धमतरी
छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ जिला धमतरी द्वारा कोविड-19 रोकथाम हेतु घर-घर सेनीटाइज करने का बीड़ा उठाया है lइस विपरीत स्थिति में लोगों की सहायता के लिए कई समाजसेवी संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं lइसी कड़ी में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ जिला धमतरी भी अपना अहम भूमिका निभा रही हैं l दिन भर कड़ी धूप में घर घर जाकर पूरे धमतरी शहर को सेनीटाइज करने का संकल्प लिया है lसंघ के हिम्मत और पुनीत कार्य को देखते हुए कई समाज सेवक अपना स्वेच्छानुसार सहयोग भी दे रहे हैं lधमतरी शहर के हटकेसर ,शीतला पारा ,लाल बगीचा, सुभाष नगर वार्ड ,बठेना वार्ड, औद्योगिक वार्ड ,बल्लभ भाई पटेल वार्ड, महंत घासीदास वार्ड ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड ,कोस्टा पारा, ब्राह्मण पारा एवं सदर उत्तर वार्ड में घर-घर सैनिटाइजेसन का कार्य कर चुके हैं
इस कार्य में वार्ड पार्षदों एवं वार्ड वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनवानी, रोहित मेश्राम, बीरबल साहू, खिलेश कुमार ,किरण बांधे ,देव कुंभकार ,अवधेश साहू ,सुमित देवदास ,मानसिंह ध्रुव ,निरंजन ध्रुव, धनेश महार ,रवि ध्रुव, मनोज साहू, सुनील साहू ,मनोज गंगबेर, गगन कुंभकार ,जितेंद्र महमल्ला ,द्वारका बंजारे ,दिनेश कुमार ,प्रेम चक्रधारी, कुलेश्वर निषाद ,निर्मल बांधे, तमेश यादव ,पंकज साहू ,आकाश निर्मलकर ,प्रताप यादव, किशन , आकाश एवं संघ के लोग अपना विशेष योगदान दे रहे हैं l

