*विधायक के अथक प्रयास से अब किसानों को मिलेगी राहत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*विधायक के अथक प्रयास से अब किसानों को मिलेगी राहत*

 *विधायक के अथक प्रयास से अब किसानों को मिलेगी राहत*



*धमतरी कृषि उपज मंडी खुलवाने के लिए सतत प्रयासरत रही विधायक का किसानों ने माना आभार*


जितेंद्र महमल्ला/धमतरी


धमतरी- क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जो कि एक किसान घर की बेटी और बहू है, जो किसानों के दर्द को समझती है, वर्तमान समय में क्षेत्र के विभिन्न किसानों के द्वारा कृषि उपज मंडी को खुलवाने के लिए विधायक से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रबी फसल के धान का उत्पादन  पूर्णता हो गया है। किंतु कृषि उपज मंडी बंद होने से धान विक्रय करने में समस्या उत्पन्न हो रही है, आर्थिक तंगी के कारण हम किसानों को राइस मिलों एवं कोचियों को ओने पौने दाम में धान बेचना पड़ रहा है। उक्त दर्द को समझते हुए विधायक रंजना साहू ने त्वरित पत्राचार एवं दूरभाष के माध्यम से माननीय कृषि मंत्री एवं धमतरी जिला प्रभारी मंत्री जी से किसानों की व्यथा को अवगत कराई। जिस पर सोमवार से धमतरी कृषि उपज मंडी को खोलने की अनुमति प्रदान किया गया है। विधायक के इस प्रयास से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसान अपनी उपज को कृषि उपज मंडी में बेच सकते हैं, मंडी खोलने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के किसानों के द्वारा विधायक जी का आभार प्रकट किया गया है। आभार प्रकट करने वालों में अशोक साहू, यशवंत सिन्हा, शंकरलाल सिन्हा, प्रफुल्ल साहू, सरवन साहू, हुलास साहू, विकास साहू, राकेश साहू, केशव साहू, श्यामलाल यादव, धरम साहू, कृष्ण नेताम, रामेश्वर निषाद, संतोष कुमार, जैसे विभिन्न किसानों ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads