भाजपा नवापारा मंडल का विशाल धरना प्रदर्शन 21 से
भाजपा नवापारा मंडल का विशाल धरना प्रदर्शन 21 से
गोबरा नवापारा नगर
कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। लेकिन देश की छवि को धूमिल करने की कांग्रेसी साज़िश का हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर स्तर पर माक़ूल जवाब देने को तैयार है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर नवापारा भाजपा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आज 21 मई शुक्रवार को दोपहर 12.00 बजे से 2 बजे तक कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुए किया जावेगा जिसमें प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ता 5 - 5 की टोली बनाकर अपने घरों के सामने बैठ कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
