खेती किसानी
मंडी खुली, पहला दिन 3 हजार बोरे धान की आवक कांग्रेस नेता रतीराम साहू ने अफसरो से कहा किसानो को असुविधा न हो
शुक्रवार, 28 मई 2021
Edit
मंडी खुली, पहला दिन 3 हजार बोरे धान की आवक
कांग्रेस नेता रतीराम साहू ने अफसरो से कहा किसानो को असुविधा न हो
गोबरा नवापारा नगर
लॉकडाउन के चलते एक लम्बे समय तक बंद रहे नवापारा कृषि उपज मंडी शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। प्रथम दिवस कोई 3 हजार कट्टे धान की आवक हुई।
मंडी में निरीक्षण के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठतम कांग्रेस नेता रतीराम साहू सुबह ही मंडी पहुंच गए थे। उन्होंने धान लेकर आए किसानो का अभिनंदन किया साथ ही मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी पहुंचने वाले किसी भी किसान को कोई परेशानी नही होना चाहिए। पीने के पानी का इंतजाम हर हाल में हो ।
उल्लेखनीय है कि बेमौसम बारिश होने की वजह से खेतो में खड़ी एवं कटी हुई धान के फसल को काफी कुछ नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए किसान जितना जल्दी हो सके समेटने की चक्कर में लग गए थे। मंडी न खुलने की वजह से किसान अपने उपज को कोचियो के पास औने-पौने दाम में बेचने के लिए विवश हो रहे थे। इसे देखते हुए कांग्रेस नेता रतीराम साहू ने उच्च स्तरीय पहल कर मंडी खोलने के लिए शासन और अफसरों का ध्यान आकर्षित किया था। लिहाजा मंडी में धान खरीदी का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया है। मंडी खुलने से किसानो ने जहां राहत की सांस लिया है वही प्रसन्नता जाहिर भी किया है। लेकिन समर्थन मूल्य के कीमत में किसानो को उचित भाव न मिलने से कांग्रेस नेता श्री साहू ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसानो को प्रति क्ंिवटल करीब पांच-छह सौ रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे किसानो में मायूसी देखा जा रहा है। आने वाले दिनो में किसानो को खरीफ फसल की तैयारी भी करनी है लिहाजा वे अपने उपज को मजबूरी में ही इस कीमत पर बेचने के लिए विवश हो रहे है।
पहला दिन ज्यादातर रबी फसल नया धान का ही आवक रहा पुराना धान का आवक बहुत ही कम था। धान का मूल्य 1200 से 1340 तक रहा। धान बिक्री के लिए रखे ढेरों पर मंडी अधिकारी कर्मचारियों के साथ रतीराम साहू ने स्वयं जाकर काम कर रहे मजदूर हेमाल रेजाओं तथा किसानों को हमेशा मास्क लगाने सेनेटाइज करते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने का सुझाव दिए। इस दौरान मंडी सचिव राजकुमार रात्रे,भारसाधक अधिकारी मन्नूलाल गेंड्रे, कार्यालय अधीक्षक शिव तिवारी, एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। पहला दिवस आए किसानो में गैंदराम साहू कपसीडीह आईआर-1352 रूपए , भीखम साहू कपालफोड़ी आईआर-1296 रूपए, लुकेश कुमार खपरी, 1010- 1340 रूपए, अवधराम वर्मा कुर्रू सरना-1390 रूपए, उमाशंकर साहू धौराभाठा 1010-1340 रूपए, आशाराम खपरी बलवान-1280 रूपए, हीराराम साहू तामासिवनी एसआरडी-1330 रूपए, सुरेखा बाई भेंडरी 1010-1252 रूपए, कुमार स्ािंह निर्मलकर कुरूद आईआर- 1312 रूपए, अमरसिंह निर्मलकर कुरूद सांमा-1656 रूपए, राजेन्द्र साहू भोथीडीह सरना-1462 रूपए, उमेश कुमार साहू नवापारा 1010-1342 रूपए में इनका धान खरीदा गया।
Previous article
Next article

