घटना-दुर्घटना
कचना धुरवा मन्दिर के पास धान से भरा ट्रक पलटा , कोई हताहत नही
शुक्रवार, 28 मई 2021
Edit
कचना धुरवा मन्दिर के पास धान से भरा ट्रक पलटा , कोई हताहत नही
गरियाबंद
जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे 130 में शुक्रवार सुबह 5 बजे धान से भरा ट्रक सी जी 04 एम वाय 1745 अनियंत्रित होकर पलट गया , जिसे अच्छी बात यह रही किसी को कोई गम्भीर चोट नही लगी ।
घटना के विषय मे ट्रक चालक सोमित ने बताया कि ट्रक में भेजिपदर देवभोग से धान भर कर राजिम नयापारा मिल ले जाया जा रहा था उसी दौरान ग्राम बारुका से तीन किलोमीटर आगे कचना धुरवा मन्दिर के पास सुबह पांच बजे ट्रक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर एक झाड़ से टकरा गया जिससे झाड़ टूट गया और ट्रक थोडी दूर आगे जाकर सड़क के किनारे ही पलट गया , इस घटना में किसी को कोई गम्भीर चोट नही लगी ।
Previous article
Next article



