*सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा के भवन का 4 नग पंखा चोर पुलिस के गिरफ्त में*
*सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा के भवन का 4 नग पंखा चोर पुलिस के गिरफ्त में*
राजेंद्र साहू / मगरलोड
मगरलोड ब्लॉक के ग्राम खिसोरा में पंखा चोरी का मामला सामने आया है पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खिसोरा सरपंच गिरेश साहू और उपसरपंच रामकिशोर निषाद के साथ करेली बड़ी चौकी आकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था की ग्राम खिसोरा के सेनानी भवन में लगे 4 नग सीलिंग फैन कीमत ₹5200 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया गया।
चोरी हो जाने की जानकारी 1 मई 2021 को मिलने पर उसकी पता तलाश गांव में कर रहे थे लेकिन कोई पता नहीं चलने पर 3मई पुलिस चौकी करेली बड़ी लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया गया ।
करेली बड़ी चौकी द्वारा अपराध क्रमांक 111 /2021 धारा 457,380 भवदीय अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा विवेचना हेतु ग्राम खिसोरा पहुंचने पर मुखबिर से सूचना मिला कि युवराज नगारची पिता रमाकांत नगारची निवासी खिसोरा अपने घर में 4 नग सीलिंग फैन छुपा कर रखा है बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है लेकिन लॉक डाउन होने के कारण कोई खरीदने वाला नहीं मिल रहा था जो ग्राहक की तलाश में बाहर गरियाबंद जिला जाने वाला था की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर आरोपी युवराज नगारची को पकड कर कड़ाई से पूछताछ करने चोरी करना स्वीकार किया।
युवराज ने चोरी की वारदात को किस प्रकार से किया उंसका कथन लिया गया जिसमे बताया गया कि 29 अप्रैल 2021 को रात्रि करीब 10:00 बजे सेनानी भवन खिसोरा में जाकर गली तरफ खिड़की के अंदर घुस कर टेबल के ऊपर प्लास्टिक कुर्सी लगाकर लोहे की पेंचीस से दो नग सीलिंग फैन निकालकर उसकी पंखुड़ी को खोलकर सेनानी भवन के सीढ़ी के नीचे छुपाकर रात में सीलिंग फैन को अपने घर ला कर रखा था एवं 30 अप्रैल 2021 को रात्रि करीब 10:30 बजे सेनानी भवन में जाकर देखने पर मुख्य दरवाजे का ताला नहीं लगा था जिसे खोल कर सेनानी भवन के अंदर घुस कर रात में टेबल के ऊपर प्लास्टिक कुर्सी को रख कर दो नग सीलिंग पंखा को खोल कर उसकी पंखुड़ी को निकालकर सेनानी भवन के सीढ़ी के नीचे छुपा कर दोनों सीलिंग फैन को एवं लोहे की पेंचिस को अपने घर में लाकर छुपा कर रखा था जिसे आरोपी युवराज नगारची द्वारा सेनानी भवन खिसोरा से सीढ़ी के नीचे से सीलिंग फैन की 12 नग पंखुड़ी को एवं अपने घर में रखे 4 नग सीलिंग फैन को निकाल कर पेश करने पर जब्ती कर अपराधी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी संतोष साहू ,प्रधान आरक्षक दिलेश्वर कुजूर ,आरक्षक बलराम सिन्हा आरक्षक फनेन्द्र साहू आरक्षक मनोहर गायकवाड़ आरक्षक खोलेश्वर रावत का सराहनीय योगदान रहा।

