मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल आरंग द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम
मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल आरंग द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम
आरंग
केंद्र मे मोदी सरकार के 2.0 कार्यकाल के सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत भाजपा आरंग मंडल परिवार द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम आहूत किया गया । इस कार्यक्रम के अंर्तगत संगठनात्मक स्वरुप के अनुसार शक्ति केंद्र अंर्तगत ग्रामो का चयन करके वहां सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया गया, जिसके अंतर्गत ग्रामो मे वेक्सीन के लिए लोगो को जागरूक किया गया, मास्क वितरण, सेनिटाईजर वितरण, सूखा राशन वितरण साथ ही चाय का भी वितरण किया गया । आरंग मंडल के पूरे कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री श्याम नारंग ने ग्रामो का दौरा किया साथ ही संगठन ही सेवा कार्यक्रम के माध्यम से लोगो से अपील की हम सभी को मिलकर कोरोना को हराना है, वेक्सीन सभी को लगाना है साथ ही अपने आसपास के लोगो को भी जागरूक करने की बात कही, उन्होने मास्क और सेनिटाईजर का उपयोग लगातार करते रहने की बात कही । उन्होंने मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्ष पूर्ण होने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही बतलाया कि भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला द्वारा ग्रामो मे जागरूकता अभियान, मास्क, सेनिटाईजर, राशन वितरण, रक्तदान कार्यक्रम जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करके नर सेवा ही नारायण सेवा को चरितार्थ कर रहे है । आज के कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, महामंत्री देवनाथ साहू, भाजयुमो अध्यक्ष रितेश साहू, अनु.जाति मोर्चा महामंत्री कौशल ध्रुव, महेंद्र सिंह ठाकुर, अपिव मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष साहू, सरपंच लीलेश्वर साहू, लीला ध्रुव, चंद्रशेखर साहू, गिरधर साहू, योगेश साहू, भारत साहू,पवन निर्मलकर ,दिगंबर साहू ,सहदेव साहू नोमेश सेन, शिव कुंवर साहू, शांति बाई साहू पिंकी साहू एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों मे कार्यक्रमों मे सम्मिलित हुए ।
