*सेवा ही संगठन के कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को बांटे सूखा राशन व मास्क *
*सेवा ही संगठन के कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को बांटे सूखा राशन व मास्क *
गरियाबंद
सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नगर पालिका गरियाबंद के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं मास्क बांटे। भाजपा के जिला महामंत्री एवं प्रभारी अनिल चंद्राकर ने यहां के कई वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्य करते हुए सूखा राशन का पैकेट के अलावा मास्क का भी वितरण किया गया। उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके मौजूद थे। इसके अलावा ग्राम आमदी (म) में सामाग्रियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजन किया गया।
जिला अस्पताल में कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे स्टॉप नर्स एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद नगर के वार्ड क्रमांक एक, संतोषी मंदिर वार्ड, नया तालाब वार्ड, सिविल लाइन, रावतभाठा, अंबेडकर चौक में जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के उपलब्धि भी गिनाई और इस कोरोना आपदा में केंद्र सरकार जनता के साथ है, इसका भरोसा भी दिलाया है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। इन सात वर्षों में भाजपा की सरकार ने बेमिसाल काम किया है। जिसमें प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, गांव में बिजली पहुंचाने के अलावा 40 बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। जिसमें जम्मू कश्मीर में 370 को समाप्त करना शामिल है। जो वायदा भाजपा ने राममंदिर निर्माण का देश की जनता से किया था, वह भी पूरा हो गया है।
मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। जिससे जनता खुश है। जनता के हित में अनेक निर्णय हुए हैं, जिसका लाभ आमजनता को मिल रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रचार प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी, वंशगोपाल सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी सागर मयानी, प्रह्लाद ठाकुर, प्रकाश यादव, रितेश यादव, सीमा जांगड़े, विनोद नेताम, परमेश्वरी वर्मा, मुकेश सिन्हा, राकेश देवांगन, खोरबहारा चक्रधारी, जानकी ध्रुव, मंडल मीडिया प्रभारी शिव भिलेपारिया सहित इत्यादि उपस्थित थे।



