*सनातन धर्म व भारतीय अध्यात्म का जड़ है संस्कार,परमार्थ - रँजना साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सनातन धर्म व भारतीय अध्यात्म का जड़ है संस्कार,परमार्थ - रँजना साहू*

 *विश्वशांति हेतु गायत्री परिवार के यज्ञ में विधायक ने दी आहुति*




*सनातन धर्म व भारतीय अध्यात्म का जड़ है संस्कार,परमार्थ - रँजना साहू*


जितेंद्र महमल्ला /धमतरी

 गृहे-गृहे यज्ञ का आह्वान गायत्री मिशन हरिद्वार द्वारा पूरे देश भर के 40000 घरों में आयोजित किए जाने का विश्व शांति हेतु किया गया है। इसी के तहत विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू द्वारा भी उक्त अध्यात्मिक कार्य में अपने को संयोजित करते हुए पूरे विधि विधान से गायत्री मंत्र तथा मानव कल्याण हेतु महामृत्युंजय जाप के साथ आहुति डालते हुए, यज्ञ संपन्न की। 





जिसके माध्यम गायत्री परिवार के नारायण कौशिक, कौशल साहू, श्रीमती लक्ष्मी द्वारा हुए मंत्रोच्चारण के साथ उक्त वैदिक अनुष्ठान को संपन्न कराया। विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि भारत का सर्वाधिक मजबूत पक्ष उसका अध्यात्मिक बल है, जो हमेशा मानव समुदाय के सुख शांति वह समृद्धि की प्रार्थना करता है, और यही संस्कार अपने सनातन परंपरा का निर्वाह करते हुए प्रत्येक हिंदू धर्मावलंबी सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के लिए समाज में काम करता है और मैं भी आज के यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की प्रार्थना संपूर्ण मानव समुदाय के लिए करती हूं। उक्त धर्मिक कार्य में डिपेन्द्र साहू, चेतन हिन्दूजा, ममता सिन्हा, सतीष साहू, राजेंद्र साहू,, शिवनारायण साहू सम्मलित हूवे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads