भगवान गौतम बुद्ध के सिध्दांतों पर चलकर भारत विश्व गुरु बन सकता है
भगवान गौतम बुद्ध के सिध्दांतों पर चलकर भारत विश्व गुरु बन सकता है
जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी
बहुजन समाज पार्टी जिला धमतरी व्दारा भगवान गौतम बुद्ध की जंयती (बुध्द पूर्णिमा ) बसपा कार्यालय सोरिद वार्ड में मनाया गया है बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने कहां भगवान गौतम बुद्ध के संदेश उपदेश को लेकर चलने से भारत देश को नई ऊंचाइयों तक ले सकते हैं गौतमबुद्ध ने कहां कि किसी बात को सिर्फ इसलिए मत मनो कि सदियों से होता आया है परंपरा है यह सुनने में आती है, इसलिए मत मनो कि कि सी धर्म शास्त्र, ग्रंथ में लिखा हुआ है यह ज्यादातर लोग मानते हैं किसी धर्म गुरु आचार्य साधु-संत ज्योतिषी की बात को आंख मूंद कर मत मान लेना किसी बात को सिर्फ इसलिए भी मत मान लेना कि वह तुमसे कोई बड़ा या आदरणीय व्यकि्त कह रहा है बल्कि हर बात को पहले बुद्धि तर्क विवेक व चिंतन की कसौटी पर तौलना,कसना और यदि वह बात स्वयं के लिए समाज वह संपूर्ण मानव जगत के कल्याण के हित लगे तो ही मानना और आपनादीपक स्वयं बनो की संदेश दिया है करुणा, मैत्री,दया,प्रज्ञा , भाई चारा का संदेश दिया है इस अवसर पर अशोक मेश्राम जिला महासचिव, प्रेमलाल कुर्रे , जितेन्द्र पटेल ,उषा मेश्राम, योगेश्वर सिंह चौहान,ईशर नारंग आदि उपस्थित थे।
