पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज के विरोध में राज्य व जिले में धरना देकर विरोध प्रदर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज के विरोध में राज्य व जिले में धरना देकर विरोध प्रदर्शन
गरियाबंद
देश की छवि खराब करने कांग्रेस द्वारा बनाए गए टूल किट मामले उजागर होने और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज के विरोध में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के बाद शनिवार को कार्यकर्ता थाने में गिरफ्तारी देंगे।
इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि गरियाबंद पुलिस थाना में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता 22 मई को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि भूपेश सरकार के तानाशाही , कांग्रेस पार्टी के देशद्रोही चरित्र और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमनसिंह सहित केंद्रीय नेताओं के खिलाफ षडयंत्र कर दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट लिखाये जाने के खिलाफ, "हमें भी गिरफ्तार करो " भूपेश बघेल कहते हुये गिरफ्तारी देंगे।
