*बेलरगांव में मनाई गई राजीव जी की पुण्यतिथि* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बेलरगांव में मनाई गई राजीव जी की पुण्यतिथि*

 *बेलरगांव में मनाई गई राजीव जी की पुण्यतिथि* 



जयलाल प्रजापति/नगरी

प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के तत्वाधान में आज 21 मई 2021 को राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में ग्राम बेलरगांव में मनाया गया  जिस पर ब्लाक अध्यक्ष कैलाश नाथ  प्रजापति ने कहा कि राजीव जी इस नए भारत युग के जनक थे उन्ही की सोच थी कि आज हर व्यक्ति के हाथों में मोबाइल और कंप्यूटर है। अगर आज राजीव जी की सहादत नही हुई होती तो  आज भारत पूरे विश्व मे कब का परचम लहरा रहा होता । 



 आगे इस कार्यक्रम मे उपस्थित कांग्रेसियों के द्वारा देश की एकता , सरलता , सहजता , एवम   भाईचारा को बनाये रखते हुये देश में पनप रहे आतंकवाद , देश के लिये गैर हितकारी संगठनो का पूरा पूरा विरोध करते है साथ ही मानव जाति के सभी वर्गों के बीच   शांति सगुन सूझ बूझ आपसी भाईचारे के साथ रह कर देश विघटनकारी कारी शक्तियों का खुल कर विरोध  करने के लिये शपथ ली गई साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में फल वितरण एवं मास्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के सदस्य आसकरण पटेल, भूषण भारती ,शत्रुघ्न साहू ,राजेंद्र ठाकुर, खिरभान पवार ,मनेंद्र साहू,बल्लू पटेल कोमल सोरी, राम कुमार सरोज ,कंवल सिंह साहू ,राय सिंह नेताम, माखन पटेल,  साहू बाबूलाल निषाद, विपिन भारती, कुलदीप देवांगन, उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads