बालरक्षक प्रतिष्ठान के ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमीनार में शिक्षक हेमन्त साहू ने की भागीदारी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बालरक्षक प्रतिष्ठान के ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमीनार में शिक्षक हेमन्त साहू ने की भागीदारी

 बालरक्षक प्रतिष्ठान के ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमीनार में शिक्षक हेमन्त साहू ने की भागीदारी



अभनपुर

  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए देश के सभी राज्यों में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों से उनके द्वारा किये जा रहे विशिष्ट प्रयासों को देश के सभी राज्यो के शिक्षकों तक पहुचाने अपने अनुभव शेयरिंग करने एवं कोरोना काल मे भी शिक्षा का अलख जगाने के लिए  राष्ट्रीय स्तर पर सेमीनार  बालरक्षक प्रतिष्ठान टीम द्वारा आनलाइन सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ से शासकीय कन्या कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने भाग लिया और इनके द्वारा किये गए नवाचार के प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया और अपने नवाचार के साथ शिक्षा की बदलती जीवनशैली और इसके बहुआयामी प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें बच्चों के हित के लिए ऑनलाइन शिक्षा ,मीटिंग, साइंस क्विज,वेबिनार, के माध्यम से  शिक्षा में सुधार, इन सभी बातों को ध्यान में रख कर कार्य करेंगे तो बच्चों का चहुं ओर विकास होगा। इस कार्य के लिए इनको राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है। शिक्षक  ने बताया  कि उनके ऑनलाइन क्विज और मीटिंग करने से बच्चों की भागीदारी बढ़ी है। कोरोना महामारी के चलते सरकारी आदेश होने के कारण अभी बच्चे स्कूल नहीं आ है। विगत एक वर्ष से ऊपर हो गया है। आनलाइन शिक्षा के लिए उन्होंने बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ रखा है और प्रतिदिन प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं और जिनको 60 प्रतिशत से अधिक अंक आते है उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है। वीडियो बनाकर, वर्क शीट तैयार करके बच्चों तक पहुचा रहे  हैं। शिक्षक साहू  ने बालरक्षक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन सेमीनार करके देश के चुनिंदा शिक्षकों को नवाचारों के साथ अन्य शिक्षकों तक पहुंचाने कार्य करके बच्चों के हित कार्य करके नेक कार्य कर रहे हैं। इसके लिए में डारेक्टर मनोज दादा , शैलेश भाई, नरेश भाई वाघ, रानी खेडेकर मेम और पूरी टीम का आभार व्यक्त किए है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads