जौन्दा धान संग्रहन केंद्र में फड़ प्रभारी की लापरवाही, राहगीरों का जान जोखिम
जौन्दा धान संग्रहन केंद्र में फड़ प्रभारी की लापरवाही, राहगीरों का जान जोखिम
गोबरा नवापारा
समीपस्थ धान संग्रहन केन्द्र जौन्दा भांठा में फड़ प्रभारी की लापरवाही से सड़क में आने जाने वाले राहगीरों के लिये जोखिम भरा है।
प्रति दिन धान संग्रहन केन्द्र जौन्दा भांठा में दर्जनों ट्रक धान लोडिंग के लिये आते हैं। और निकासी के दौरान कई ट्रक बिना तालपत्री से ढके व बिना रस्सी से बंधे केन्द्र से बाहर निकलते है, ट्रको से धान के बोरे सड़क में गिरने की स्थिति कई बार देखा गया है जो सड़क से आवाजाही करने वाले राहगीरों के लिये जोखिम भरा हैं साथ ही सड़क में धान से भरे बोरे गिरने से राहगीरों के खतरनाक साबित हो सकता है।
इस सम्बंध में जानकारी बतौर जौन्दा धान संग्रहन केन्द्र के प्रभारी खेम सिंग ध्रूव को फोन कर जानकारी बताया गया पर अधिकारी द्वारा सभी गाड़ियों में रस्सा बंधे रहने व तालपत्री से ढके रहने की बात बताया । और बताई गई जानकारी को झूठा बताया। पर अधिकारी द्वारा कहि गई बात कितना सही और कितना झूठ है वह इन फोटो से मालूम पड़ता है और इस तरह से अधिकारी की लापरवाही जो बिना बंधे व ढके सड़को में धान संग्रहन केंद्र से निकासी करना व सड़को में धान से भरे बोर गिरने से कोई घटना होने पर कभी भी इन अधिकारियों के लिये मुशीबत बन सकता है। और इस तरह इस अधिकारी की लापरवाही की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जो इस अधिकारी के लापरवाही पर कोई राहगीर को जोखिम न हो।




