झीरम घाँटी नक्सली हमले में दिवंगत नेता योगेंद्र शर्मा को किया कांग्रेसियों ने याद,विधायक कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि*
झीरम घाँटी नक्सली हमले में दिवंगत नेता योगेंद्र शर्मा को किया कांग्रेसियों ने याद,विधायक कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
सुरेन्द्र जैन/ सांकरा निको--धरसींवा
बस्तर के झीरम घाँटी नक्सली हमले में दिवंगत धरसीवां के कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा को याद करते हुए आज पार्टी कार्यकर्ताओं एवं दिवंगत नेता की धर्मपत्नि विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
धरसींवा विधायक के सांकरा स्थित कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर झीरम घाटी में शहीद योगेंद्र शर्मा सहित सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए
*कोई नही भूल सकता वो काला दिन*
आज से ठीक आठ साल पहले 25 मई 2013 का वो काला दिन भला कौन भूल सकता है जब तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही थी और उस दिन परिवर्तन यात्रा बस्तर के नक्सली क्षेत्रो में चल रही थी इसी दौरान जब परिवर्तन यात्रा झीरम घाँटी मार्ग से वापस आ रही थी कि उस पर अचानक नक्सली हमला हो गया नक्सलीयो के निशाने पर वो सभी प्रमुख नेता थे जो प्रदेश कांग्रेस की जान थे और जनता में जिनकी लोकप्रियता अत्यधिक थी इस हमले में पीसीसी चीफ नन्दकुमार पटेल उनके सुपुत्र के अलावा पूर्व मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर कांग्रेस के शेर महेंद्र कर्मा सहित सभी प्रमुख कांग्रेसियों की नक्सलियों ने हत्या की लेकिन उस समय यह बात भी सामने आई कि नक्सली कुछ नेताओं को नाम पूँछकर मारे थे जबकि नक्सली हमलों में उसके पहले कभी ऐंसा देखने मे नही आया था इस नक्सली हमले के बाद तरह तरह की चर्चाओं के बाजार गर्म हुए लेकिन 8 साल बाद भी घटना का सच प्रदेश की जनता के सामने नही आया सीधे साधे मृदुभाषी पीसीसी चीफ नन्दकुमार पटेल में तो यूं समझो लोगो को राजीव गांधी की झलक नजर आती थी छोटे छोटे गांवो में भी जाकर ग्रामीणो व पार्टी कार्यकर्ताओं से सादगीपूर्ण तरीके से मिलना उनकी समस्याओं को सुनना उन्हें हल कराने का प्रयास करना उनकी खासियत रही इसीलिए गांव गांव में परिवर्तन यात्रा को बेतहासा सफलता मिल रही थी और ऐंसा लगने लगा था कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा लेकिन पूरी छत्तीसगढ़ कांग्रेस ही मानो इस हमले में लगभग खत्म सी हो गई थी जो शेष कुछ बड़े नेता बचे थे सब अचानक हुए इस हमले के बाद खुद मातम में डूबे थे।
*बस्तर के शेर की तरह धरसीवां के शेर थे योगेंद्र शर्मा*
जिस तरह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में महेंद्र कर्मा को बस्तर का शेर कहा जाता था ठीक उसी तरह दिवंगत नेता योगेंद्र शर्मा को धरसीवां का शेर माना जाता था और यह हकीकत भी थी
धरसीवां के छोटे से गांव टेकारी में ब्राह्मण किसान परिवार में जन्मे दिवंगत कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा ने कांग्रेस नेता के रुप में लंबे समय तक काम किया उनकी इच्छा थी कि एक बार कांग्रेस के टिकिट पर धरसीवां से चुनाव लड़ूं ओर जीतकर क्षेत्र के विकास में योगदान दूँ उनकी यह इच्छा 2013 के उस चुनाव में पूरी होने की पूर्ण संभावना भी बन चुकी थी लेकिन अचानक झीरम नक्सली हमले में उन्हें भी नक्सलियों ने निशाने पर ले लिया।
धरसीवां क्षेत्र में दिवंगत नेता योगेंद्र शर्मा ने ऐंसी छवि बनाई थी कि भले प्रदेश में सरकार भाजपा की क्यों न हो लेकिन जनहित में वह जो भी काम कराना होता था करा लेते थे
आसपास के कई युवाओं को ओधोगिक इकाइयों में उनके मन माफिक काम दिलाकर उन्होंने साइकिलों पर चलने वालों को ट्रकों का मालिक तक बना दिया फेक्ट्रियो में गरीबो को रोजगार दिलाने में भी हमेशा आगे रहे इतना ही नही जब तक वह रहे धरसीवा जनपद पंचायत और अधिकांश ग्राम पंचायतों में कांग्रेस का ही दबदबा रहा इस तरह उन्होंने अपनी पार्टी की सरकार न होते हुए भी धरसीवां में अपनी सरकार बनाकर रखी और जनहित में सदा सक्रिय रहे।
*धर्मपत्नी को मिला टिकिट दूसरी बार मे जीती*
झीरम नक्सली हमले में दिवंगत नेता की धर्मपत्नी श्रीमती अनिता शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने धरसीवां से पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया लेकिन वह 2013 में मामूली अंतर से चुनाव हार गई इस बात का क्षेत्रवासियों को बहुत दुख हुआ और 2018 में जब पुनः उन्हें टिकिट मिला तब क्षेत्रवासियों ने उन्हें ऐतिहासिक जीती दिलाई ओर इस तरह एक दिवंगत नेता का सपना पूर्ण किया भले वह विधायक न बन पाए लेकिन उनकी धर्मपत्नी ने विधायक बनकर अपने दिवंगत पति का सपना पूरा किया और वह क्षेत्र के विकास में सक्रिय हो गई एक महिला होते हुए भी वह निरंतर क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को हल करने में तत्पर रहती हैं।
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि*
धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के सांकरा स्थित कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहीद योगेंद्र शर्मा सहित झीरम घाटी में शहीद हुए सभी दिवंगत नेताओ को श्रद्धांजलि दी गई
इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने भी अपने पति शहीद योगेंद्र शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ साथ सिलतरा के साई कृपा हॉस्पिटल सहित धरसींवा सरकारी हॉस्पिटल में जाकर फल,मिक्सर,बिस्किट सहित कोविड-19 किट,(मास्क,फेस सील्ड,सेनेटाइजर, हैंडगलब्स का वितरण किया। इसमें प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधोराम वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वारी वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उतरा कमल भारती नगर पंचायत अध्यक्ष डालेन्द्र वर्मा सभी पार्षद एल्डरमेन पूर्व पदाधिकारी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधि सेक्टर प्रभारी जोन प्रभारी बूथ प्रभारी एवं सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शासन के नियमों का पालन करते हुए शामिल हुए।
