भाजपा नेताओं ने टूलकिट मामले को लेकर थाना के सामने दिया धरना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा नेताओं ने टूलकिट मामले को लेकर थाना के सामने दिया धरना

 भाजपा नेताओं ने टूलकिट मामले को लेकर थाना के सामने दिया धरना



गरियाबंद

 जिले के बिन्द्रानवागढ़ चौकी के सामने भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित की गई थी। 


जिला महामंत्री श्री चंद्राकर ने कहा कि टूलकिट बनाकर देश के खिलाफ षडयंत्र रचने वाली, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमें करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की गई। 

इस दौरान धरना में भाजपा युवा नेता अजय रोहरा, सागर मयानी, दसरू राम सिन्हा, मोतीराम कोमर्रा भी मौजूद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads