ग्राम पोंड में भारी भरकम मुरम खनन,शासन को मिलने वाली रायल्टी में चोरी,अभनपुर क्षेत्र में नही रुक रहा अवैध मुरम खनन,मुरम माफिया ग्रामीणों को झांसे में रख कर किया जा रहा अवैध मुरम खनन,
ग्राम पोंड में भारी भरकम मुरम खनन,शासन को मिलने वाली रायल्टी में चोरी,अभनपुर क्षेत्र में नही रुक रहा अवैध मुरम खनन,मुरम माफिया ग्रामीणों को झांसे में रख कर किया जा रहा अवैध मुरम खनन,
अभनपुर
एक ओर जहाँ प्रशासन द्वारा अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिये कसमोकस है। साथ ही नियम जारी किए है,और सख़्त कार्यवाही करने पर पुरजोर है। वही अभनपुर क्षेत्र में मुरम माफियो द्वारा किसानों व ग्रामीणों को तालाब बनाने की लालच देकर बेतहाशा मुरम खुदाई करने में माहिर हैं।
आपको बता दे कि अभनपुर के ग्राम पोंड में ग्रामीणों को मुरम माफिया द्वारा निःशुल्क मुरम निकाले जाने का झांसा देकर अवैध तरीके से मुरम निकासी किये जा रहे है। वही ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि आखिर मौन क्यो.. ??? यह भी सवाल उठता है?
सभी को मालूम है कि मुरम खुदाई के लिये पंचायत प्रस्ताव के साथ खनिज विभाग से रायल्टी जारी करवाना होता है। पर ग्राम पोंड में मुरम माफिया द्वारा ग्रामीणों को तालाब खुदाई कर झांसे में लेकर बहुत ही गहराई और बेतहाशा सैकड़ो ट्रक मुरम निकासी किया जा रहा है।
साथ ही शासन को मिलने वाली रायल्टी बतौर राशि को चोरी किया जा रहा है।पर जिम्मदार पंचायत के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी एक सवाल उठता है। कि इस तरह से लाखों रुपये की राशि जो सरकार के खजाने में जाते उसे चोरी होते देख ,आखिर मौन क्यो.. ???
इसकी सूचना खनिज विभाग के साथ आला अधिकारियों को दे दी गई है ,अब देखा है कि इस पर क्या कार्यवाही करता है??





