क्षेत्रीय खबरें
टूलकिट मामले में भाजपा महिला नेत्री किरण ढीढी ने दिया धरना
शुक्रवार, 21 मई 2021
Edit
टूलकिट मामले में भाजपा महिला नेत्री किरण ढीढी ने दिया धरना
आरंग
टूलकिट मामले में कांग्रेस के खिलाफ आरंग भाजपा के महिला नेत्री श्रीमति किरण ढीढी ने अपने घर के सामने धरना दिया भाजपा नेत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री और देश का अपमान सहन नहीं कर सकते। टूलकिट के देशद्रोही दस्तावेज को सामने लाने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराती है। प्रदेश सरकार के इस तानाशाही पूर्ण रवैये का मैं विरोध करती हूँ। किरण ढीढी ने कहा कि मैं और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से डॉ.रमन सिंह के साथ हैं।
Previous article
Next article
