ग्राम दुलना में ग्रामीण के घर के नीव से सटे खोदा गड्ढा, नाली निर्माण के लिये ,और गलियों में बह रहा पानी,पंचायत प्रतिनिधि उदासीन
ग्राम दुलना में ग्रामीण के घर के नीव से सटे खोदा गड्ढा, नाली निर्माण के लिये ,और गलियों में बह रहा पानी,पंचायत प्रतिनिधि उदासीन
गोबरा नवापारा
ग्रामीण जनों द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम के विकास सतत बने रहे उसके किया चुना जाता है साथ ही गांव में चहुमुखी विकास हो सभी जनता से आपसी भाईचारा बने रहे। पर गोबरा नवापारा नगर के समीप ग्राम दुलना में अजीबोग़रीब मामला देखने को मिला ग्राम में नाली निर्माण के लिये ग्रामीण के घर के दीवाल से सटे गढ्ढे नाली निर्माण के लिये खोद दिए गए है साथ ही नल के बहते पानी गढ्ढे में जा रहे हैं
औऱ ऎसी स्थिति में मकान की नींव कमजोर होने पर कभी भी ढह जाने की संभावना बना रहता हैं। साथ ही नलों का पानी गांव की गलियों में बह रहे है । इस तरह ग्राम दुलना में अव्यवस्था बना हुआ है वही पंचायत प्रतिनिधि द्वारा किये जा रहे ऐसे कार्यो से लोगो को असुविधाहो रहा है।





