*टूल किट (गुप्त दस्तावेज) बना कर देश के ख़िलाफ़ षड्यन्त्र रचने वाली और भाजपा नेताओ पर झूठे मुक़दमे करने वाली कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ धरना*
*टूल किट (गुप्त दस्तावेज) बना कर देश के ख़िलाफ़ षड्यन्त्र रचने वाली और भाजपा नेताओ पर झूठे मुक़दमे करने वाली कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ धरना*
गरियाबंद
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पिपरछेडी थाना के सामने भाजपा पदाधिकारियो ने दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक धरना दिया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक आशीष शर्माने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 24 मई सोमवार को तीन से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इसी कड़ी में आज पिपरछेड़ी थाना ज़िला गरियाबंद भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक आशीष शर्मा के संग पारस ठाकुर ईश्वर वर्मा , दीपेश दीवान , लक्ष्मी दीवान और डालचंद ध्रुवभाजपा के नेताओ ने धरना दिया।

