- कोरोना गाइड लाइन के तहत पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ गोबरा नवापारा के भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

- कोरोना गाइड लाइन के तहत पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ गोबरा नवापारा के भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

 गोबरा नवापारा थाना में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ घंटो दिया धरना



-रायपुर जिले के विभिन्न थाना के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं ने दिया धरना



- कोरोना गाइड लाइन के तहत पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ गोबरा नवापारा के भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन


गोबरा नवापारा नगर

 भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष श्री  अभिनेष कश्यप ने मार्गदर्शन में गोबरा नवापारा के मंडल अध्यक्ष के निर्देशानुसार गोबरा नवापारा थाना के समक्ष भाजपाइयों ने धरना दिया।




 सर्वप्रथम धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों का  नगर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन धनमती साहू,साधना सौरज, द्वारा तिलक वंदन किया गया ।पूरे प्रदेश के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की गई।



गोबरा नवापारा  मण्डल अध्यक्ष  उमेश यादव के अगवाई में गोबरा नवापारा थाना के सामने कुर्सी लगा पांच की सँख्या में भाजपा पदाधिकारियो ने दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक धरना दिया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष  उमेश यादव ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य नेताओं के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में आज गोबरा नवापारा थाना के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 24 मई सोमवार को तीन से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाअध्यक्ष रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा  अभिनेष कश्यप जी, उमेश यादव नवापारा मंडल अध्यक्ष, विजय गोयल  आर्थिक प्रकोष्ट जिला संयोजक, उत्पल साहू परदेशी राम साहू जिला मंत्रीद्वय,  ,श्री नवल साहू महामंत्री,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष  मुकुंद मेश्राम,युवा मोर्चा के अध्यक्ष  नागेंद्र वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री  रेशम हुंदल, अल्पसंख्यक मोर्चा  अध्यक्ष मोहम्मद इमरान सोलंकी  युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हितेश मँड़ाई, राजू रजक, सुमित सिन्हा ,अनुज राजपूत,व अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads