आरंग नगर में सड़क निर्माण में भारी अनियमितता जिम्मेदार अधिकारी उदासीन,राहगीरों के लिये जोखिम भरा
आरंग नगर में सड़क निर्माण में भारी अनियमितता जिम्मेदार अधिकारी उदासीन,राहगीरों के लिये जोखिम भरा
आरंग
आरंग नगर के चहुमुखी विकास के लिये लगातार क्षेत्र के विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा करोड़ो रूपये के कार्य जारी किए गए है।पर नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी की उदासीनता निर्माण कार्यो में देखी जा सकती है। बात करे नगर में सड़क निर्माण की तो ऐसे तो निर्माण कार्य के दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाया जाता है। जिसमे निर्माण प्रारम्भ करने की तिथि ,पूर्ण करने की तिथि साथ ही कुल लागत राशि ,पर नगर में जितने भी निर्माण शुरू किए गए है।कहि पर भी निर्माण स्थल पर बोर्ड नही लगाया गया है।चाहे इंदिरा चौक से रेलवे स्टेशन सौदर्यीकरण, कैठा पार तालाब, नगर में नाली निर्माण, जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लगाए जाने का कार्य, सभी कार्य करोड़ो रूपये का है,पर नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कही पर भी कार्य का बोर्ड नही लगाया गया है।
अब नगर के साढ़े 18 करोड़ के सड़क निर्माण की बात करे तो महज 1 वर्ष से ऊपर सड़क निर्माण के दौरान जनता के हित को नजरंदाज किया गया है। सड़क में जहां तहां लम्बा लम्बा छड़ निकले रहना,बड़े बड़े खड्डे रहना ,पूरा नगरपालिका के जिम्मेदार उदासीन दिखाई पड़ता है।
निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए खड्डे पर कहि पर भी प्रतीकात्मक चिन्ह नही लगाया गया है साथ ही कई लोग खोदे गए खड्डे व सड़क में गिरते देखा गया है।पर जिम्मेदार अधिकारी द्वारा नगर के लोगो के हितों को नजरअंदाज किया जाता आ रहा है।
आप देख सकते है कि किस तरह सड़को में खड्डे व सड़क को उखाड़े गए है पर जिस स्थान पर खड़े व उखाड़े गए है वहां पर लोग किस तरह जोखिम होते होंगे आप अंदाज लगा सकते है।





