मूर्तिकार चित्रकार संघ द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक घरों को सेनेटाईज किया संघ के इस पहल एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मूर्तिकार चित्रकार संघ द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक घरों को सेनेटाईज किया संघ के इस पहल एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा

 मूर्तिकार चित्रकार संघ द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक घरों को सेनेटाईज किया संघ के इस पहल एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा 



जयलाल प्रजापति/नगरी

 आदिवासी वनांचल को कोरोना मुक्त करने मूर्तिकार चित्रकार संघ द्वारा गांव गांव के प्रत्येक घरों को सेनेटाईज किया जा रहा है। संघ के इस पहल एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा क्षेत्रवासी कर रहे हैं।

नगरी सिहावा वनांचल के 102 ग्राम पंचायत सहित नगरी नगर पंंचायत क्षेत्र मेें कोरोना संक्रमण की गति रोकने छत्तीसगढ़ मूर्तिकार, चित्रकार संघ नगरी सिहावा द्वारा अभिनव पहल की शुरुआत की गई हैं। संघ के द्वारा पूरे नगरी ब्लॉक के 102  ग्राम पंचायतों मेें पहुंच कर प्रत्येक घरों को सेनेटाईज कर कोराना से बचने ग्रामीणों मेें जनजागरूकता लाया जा रहा है। ब्लॉक के 102 ग्राम पंचायतों में पहुंच कर हर घर को सेनेटाईज करना बहुत ही कठिन कार्य हैं किन्तु मूर्तिकार चित्रकार संघ के परिश्रमी पदाधिकारी व सदस्य इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। गांव के घर घर पहुंच कर सेनेटाईज ही नहीं अपितु ग्रामीणों को मास्क का प्रयोग करने, वैक्सीन लगाने व लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराने जागरूक भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ मूर्तिकार, चित्रकार संघ के जिला सचिव सोहन प्रजापति ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के निर्देेशानुसार एवं बाबूधाम ट्रस्ट आनंद निकेतन मोतीबाग नई दिल्ली के सहयोग से संघ के सदस्य जान जोखिम में डालकर पूरे नगरी वनांचल के गांवों को सेनेटाईज कर रहे हैं। अब तक लगभग 16 पंचायतों में पहुंच कर गांव के हर घरोंं को सेनेटाईज किया जा चुका है और लक्ष्य अनुरूप 102 ग्राम पंचायत सहित नगरी नगर पंंचायत क्षेत्र के हर वार्ड के घरों को सेनेटाईज किया जाएगा। संघ के चार ग्रूप द्वारा 26 मई को सिहावा, छिपली , बरबांधा, दरगहन पंचायतों के सभी घरों को सेनेटाईज किया गया है। कोराना मुक्ति अभियान में मूर्तिकार, चित्रकार संंघ नगरी ब्लॉक के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, उपाध्यक्ष खेमन प्रजापति, कोषाध्यक्ष भानुप्रताप साहू, सचिव डिगेश्वर मरकाम, सलाहकार अशोक नागवंशी, मीडिया प्रभारी टेकू नाग, जिला सदस्य बोधन विश्वकर्मा सहित लगभग संंघ के 36 सदस्य कठिन परिश्रम कर रहे हैं। संंघ केे इस उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य को सभी सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच एवं ग्रामवासियों का भरपूर प्रोत्साहन व सहयोग मिल रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads