शराब दुकान के खुलने के पहले ही दिन अभनपुर में चाकूबाजी ,देशी शराब दुकान के बाहर युवक ने चाकू मारकर किया हत्या
शराब दुकान के खुलने के पहले ही दिन अभनपुर में चाकूबाजी ,देशी शराब दुकान के बाहर युवक ने चाकू मारकर किया हत्या
अभनपुर
अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब दुकान पर चाकूबाजी का मामला सामने आया है । शराब दुकान के खुलने के पहले ही दिन अभनपुर में चाकूबाजी का मामला सामने आया है । वही 19 वर्षीय किशोर बघेल की एक युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी । मृतक समीप के ग्राम नायकबंधा का निवासी है। वही आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया।,अभनपुर पुलिस पतासाजी में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया । मृतक कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आया हुआ था । अज्ञात आरोपियों द्वारा मृतक के ऊपर चाकू के 10 से 12 बार वार किए गए जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई । फिलहाल अभनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है । अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आया था । 19 वर्ष की आयु में ही मृतक पर कई मामले दर्ज थे । जिसमें से एक चाकूबाजी भी शामिल था ।
