मौसम का कहर झेल रहा किसान मुआवजे पर विचार करे राज्य सरकार- नेहरू साहू
मौसम का कहर झेल रहा किसान मुआवजे पर विचार करे राज्य सरकार- नेहरू साहू
अभनपुर
मानव कल्याण अधिकार भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा मंडल खोरपा महामंत्री नेहरू लाल साहू ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई अंचलों मे रवि की धान के फसल लगाने वाले किसानों की मौसम के कारण हालत दैनिय हो गया है । लॉकडाउन के चलते किसानों आर्थिक समस्या तो हुआ है।
प्रदेश के विभिन्न अंचलों में रवि की फसल कटने वाला था। किसानों को धान की फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी । बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। इस सीजन में किसानों ने खेतों की जुताई ,रोपाई , उर्वरक एवं कीटनाशक दवाई का प्रयोग करके एक बड़ा बजट अपनी फसल में लगाया था।
इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रवि की फसल की कटाई शुरू हुआ था, कि बेईमान मौसम जमकर बरसा किसानों पर। लगातार दो-तीन दिनों तक तूफान के साथ बारिश होने से खड़े हुए धान की बाली खेतों पर गिर गया है। पानी के संपर्क में आने से फसल नष्ट हो रहा है।प्रदेश भर में धान की कटाई पिछड़ने से किसान की चिंतित भी बढ़ी है। फसल खराब होने से किसानों पर कर्ज एक बड़ी समस्या बनकर खड़ा हुआ । श्री नेहरू साहू ने राज्य सरकार से मांग किया है कि किसानों का फसल क्षतिग्रस्त वह है उनके लिए तत्काल मुआवजे की व्यवस्था किया जाए।