राजिम क्षेत्र में अज्ञात महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, राजिम पुलिस जुटी पड़ताल में - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजिम क्षेत्र में अज्ञात महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, राजिम पुलिस जुटी पड़ताल में

 राजिम क्षेत्र में अज्ञात महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, राजिम पुलिस जुटी पड़ताल में



राजिम(गरियाबंद)

 जिले के राजिम थानांतर्गत एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई है। महिला का शव राजिम पोखरा मार्ग पर रावण-परसदा के बीच कोसा नर्सरी के समीप सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका 35 से 40 साल उम्र है, जो कुर्ती सलवार पहने हुई है। महिला के गले मे गमछा और रस्सी बंधी हुई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नही हुई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिलहाल मौके पर ही मौजूद है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मगर हत्या क्यों और किसने की फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है।

टीआई बघेल ने बताया कि महिला को लेकर आसपास गांवो में पूछताछ की जा रही है। महिला की शिनाख्त हो जाने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही अज्ञात महिला की संदिग्ध लाश मिलने से आसपास गांव के लोग भी सकते में गए है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads