*लगातार गंभीर मरीज स्वस्थ्य होकर वापस जा रहे घर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*लगातार गंभीर मरीज स्वस्थ्य होकर वापस जा रहे घर*

 *संवेदना कोविड सेंटर धरसीवां में मिल रहा मरीजों को नया जीवनदान*



*लगातार गंभीर मरीज स्वस्थ्य होकर वापस जा रहे घर*

   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

एक तरफ जहां कोरोना के नाम पर अस्पतालों में खुली लूट ऑक्सीजन की कमी तो कहीं मरीजो कि सही देखरेख न होने की खबरें आम हैं तो वही दूसरी तरफ धरसीवां के संवेदना कोविड सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों को नया जीवनदान मिल रहा है और मरीज स्वस्थ्य होकर हंसते मुस्कुराते अपने अपने घरों को वापस जा रहे हैं।



    दरअसल क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा की हर संभव मदद और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा उनकी पूरी टीम के सहयोग से संवेदना कोविड सेंटर की ऑक्सीजन भोजन आदि की पूरी व्यवस्थाएं पार्टी संगठन के लोगो ने संभाल रखी हैं जो हर समय जरूरत पड़ते ही हर प्रकार की जरूरतों की कोविड सेंटर में पूर्ति कर रहे हैं

   ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने बताया कि गत दिवस एक मरीज को ऑक्सीजन की कमी से गंभीर अवस्था में संवेदना कोविड सेंटर धरसीवां में  भर्ती किया था वह शनिवार को पूर्ण स्वस्थ्य होकर हंसते मुस्कुराते अपने घर वापस रवाना हुई।



    क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने बीते साल ही धरसीवां कालेज में कोविड सेंटर की स्थापना की थी तब भी क्षेत्रवासियों को इससे बहुत बड़ी राहत मिली थी अब इस साल जब अचानक से संक्रमण बढ़ा ओर ऑक्सीजन की समस्या चारों तरफ देखी गई तो यहां कोविड सेंटर में विधायक के प्रयासों ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपने क्षेत्रवासियों को ऑक्सीजन की कमी न आये कोई मरीज कोरोना से ऑक्सीजन की कमी के चलते असमय मृत्यु का शिकार न हो इसे ध्यान में रखते हुए लगभग सभी बेड ऑक्सीजन युक्त सेवाओ लेस कराए इसमें  जीवनदीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां और जनपद पंचायत धरसीवां का बेहतरीन सहयोग विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा  के मार्गदर्शन में मिल रहा है

    कोरोना की सेकंड वेव में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता शहरों के अस्पतालों में भी कम है और निजी अस्पताल का खर्च बहुत ज्यादा है इस कारण मध्यम व गरीब लोग वहां इलाज का खर्च भी नही उठा पाते ऐंसे में  संवेदना कोविड सेंटर में यह सभी सुविधाएं निःशुल्क मिल रही हैं शासकीय सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र धरसीवां के साथ भरपूर सहयोग कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के लिए संवेदन कोविड सेंटर एक नई उम्मीद बन के उभरा है।

    *चिकित्सको की लगी है टीम*

    शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां की बीएमओ डा निवेदिता लकड़ा और हॉस्पिटल अधीक्षक डा एक्का व उनके स्टाफ की पूरी टीम संवेदन कोविड सेंटर में पूरी निष्ठा ओर लगन के साथ समर्पित भाव से काम कर रही है।

*प्रेमपूर्वक व्यवहार से दूर हो रहा मन का भय*

   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम द्वारा संवेदना  कोविड सेंटर में मरीजों से प्रेमपूर्वक व्यवहार उनका समय समय पर हालचाल जानने के कारण मरीजों के मन का भय दूर हो रहा है यहां उन्हें एक तरह से घर जैंसा ही महसूस होने के कारण स्वस्थ्य लाभ होने में भी अधिक दिन नही लग रहे

   *जनपद की टीम का भी सहयोग*

   संवेदना कोविड सेंटर में जनपद पंचायत सीईओ वीरेंद्र जायसवाल और उनकी पूरी टीम भी भरपूर सहयोग कर रही है। एवं धरसीवां ग्राम पंचायत उपसरपंच साहिल खान, भूपेंद्र कसार ,दुर्गेश वर्मा आदि जन प्रतिनिधि  निरंतर  पूरे निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं संवेदना अस्पताल में दे रहे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads