*महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा व मामले की निष्पक्ष का लेकर सौंपा ज्ञापन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा व मामले की निष्पक्ष का लेकर सौंपा ज्ञापन*

 *नवापारा भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह व रेडी टू ईट में गड़बड़ी के मामले को लेकर  तहसील में सौंपा ज्ञापन*



*महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा व मामले की निष्पक्ष का लेकर सौंपा ज्ञापन*



*कांग्रेस के कार्यकाल में अब  छत्तीसगढ भ्रष्टाचार के रोज नए आयाम स्थापित हो रहे....अन्नपूर्णा देवांगन*


गोबरा नवापारा नगर

स्थानीय भाजपा  महिला मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना व रेडी टू ईट योजना के तहत हुये भ्रष्टाचार के मामले को उजागर करने वाली महिला अधिकारी की सुरक्षा और इस मामले पर निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर बुधवार को गोबरा नवापारा तहसील में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के नाम ज्ञापन सौंपा गया. उक्त ज्ञापन नवापारा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, महामंत्री अनिता युगल धीवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उपाध्यक्ष तनु मिश्रा व हितेश मंडई ने तहसील कार्यालय में मुख्य पटवारी धीरज शर्मा व केसी धनगर को सौंपा. उक्त ज्ञापन के सम्बन्ध में महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन ने कहाकि कांग्रेस के कार्यकाल में अब  छत्तीसगढ भ्रष्टाचार के रोज नए आयाम स्थापित हो रहे हैं. 

पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर भी आवाज उठाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है.  महासमुंद में जब एक  अधिकारी सुधाकर बोदले ने महिला एवं बाल विकास विभाग में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए उपहार साम्रागी की खरीद और वही मई माह के वितरित 'रेडी टू ई - साम्रागी खरीद में अनियमितता को लेकर बड़ा खुलासा किया तो राज्य सरकार इस अधिकारी के साथ मिलकर इस मामले पर जाँच करने की बजाय उल्टा अधिकारी को ही इसमें फंसाने का काम कर रही है.   केवल इन दो मामलो में ही 30 लाख से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला में आया हैं. ऐसे में अगर पूरे दो ढाई वर्ष में प्रदेश के सभी जिलो हुए खरीदी की जाँच की जाय तो सैकडो करोड़ के घोटाले की आंशका से इंकार नही किया जा सकता है. श्रीमती देवांगन ने इस  मामले में  कहाकि यह साफ  स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी का मूंह बंद कर शासन अपने ही एक मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है. श्री बोदले के खिलाफ बदले की कारवाई की आंशका है.ऐसे मे राज्यपाल महोदया से निवेदन है कि न्याय के हित में अधिकारी श्री बोदले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाय, इससे जुड़े मामले में खरीदी प्रकिया, आंबटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश से जाँच करायी जाय, 

 संबंधित मंत्री को बर्खास्त करने की कारवाई हो, तमाम लाभार्थियो को डीबीटी द्वारा सीधे मुगतान किये जायें, 

महासमुंद के मामलो से संबंधित तमाम पत्राचार और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किये जाने की मांग की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads