महासमुंद घटना के विरोध मे आरंग मंडल महिला मोर्चा ने दिया घरो पर धरना आरंग
महासमुंद घटना के विरोध मे आरंग मंडल महिला मोर्चा ने दिया घरो पर धरना
आरंग
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा आरंग मंडल महिला मोर्चा द्वारा अपने अपने घरो से एकदिवसीय धरना दिया, यह धरना महासमुंद महिला एवं बाल विकास विभाग मे हुए भ्रष्टाचार के विरोध मे धरने मे बैठे हुए महिला बाल विकास अधिकारी के गिरफ्तारी के विरोध मे दिया गया । यह अपने आप में आप मे अनूठा मामला है कि जांच अधिकारी द्वारा जांच पूरी किये जाने के बाद जांच अधिकारी को कार्यवाही के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है, और सरकार मे बैठे रसूखदार लोगो के आदेश पर महिला बाल विकास अधिकारी पर ही एफआईआर दर्ज कराया गया है । महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान मे भ्रष्टाचार के खिलाफ आज दोपहर 2-5 बजे के मध्य आरंग मंडल के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिला नेत्रियों द्वारा एकदिवसीय धरना नारे लिखे हुई तख्तियां हाथ मे लेकर धरना दिया गया, साथ ही इसका प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमो द्वारा भी किया गया । आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने मे मंडल अध्यक्ष श्रीमति पद्मिनी साहू के साथ भाजपा नेत्रियों श्रीमति किरण बघेल, किरण ढीढी, बिंदु महेश्वरी ,लीला ध्रुव, बंसती चंद्राकर ने साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन करके कार्यक्रम को सफल बनाया ।
