*दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को दी जाये 10 लाख की सहायता बताया अपर्याप्त :बसपा*
*दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को दी जाये 10 लाख की सहायता बताया अपर्याप्त :बसपा*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
छ ग में कोरोना संक्रमण से पत्रकारों की बड़ी संख्या में मृत्यु पर हवाला देते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व्दारा घोषित पांच लाख की सहायता को अपर्याप्त बताया है उन्होंने कहां कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को दस लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने का फैसला किया है उसी तरह छ ग में भी दिवंगत पत्रकारों के परिजन को दस लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी से मांग करते हैं पत्रकारों कीअसमायिक मृत्यु पर परिवार को पांच लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने की बजट में जो घोषणा की थी बसपा ने तत्काल उस हेतु आभार व्यक्त किया था आज हालात काफी गंभीर है उपचार में पत्रकार साथियों की आर्थिक स्थिति काफी बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है और संक्रमण से दिवंगत पत्रकारों के परिवार असहाय हो गये है इसलिए संचार प्रतिनिधि असामायिक मृत्यु सहायता राशि पूर्व घोषित पांच लाख रुपए से बढ़ाकर दस लाख की जाने चाहिए उन्होंने कहां कि मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वह अपने राज्य के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को दस लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने का फैसला लेने में तनिक भी विलंब नहीं करेंगे!
