बाल गोपाल चिल्ड्रन हाॅस्पिटल रायपुर में होगा 2 माह की कु0 रवीना मरकाम का उपचार,गम्भीर बीमारी से हैं पीड़ित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बाल गोपाल चिल्ड्रन हाॅस्पिटल रायपुर में होगा 2 माह की कु0 रवीना मरकाम का उपचार,गम्भीर बीमारी से हैं पीड़ित

बाल गोपाल चिल्ड्रन हाॅस्पिटल रायपुर में होगा 2 माह की कु0 रवीना मरकाम का उपचार,गम्भीर बीमारी से हैं पीड़ित 



गरियाबंद 

जिले के विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत पंचायत गौरगांव के ग्राम झोलाराव निवासी मोतीराम मरकाम की पत्नी नरेश्वरी बाई की पुत्री कु. रवीना उम्र 2 माह जिसके शरीर पर काले धब्बे है गंभीर बीमारी से पीड़ित है। जिसका उपचार हेतु कलेक्टर  श्री निलेश क्षीरसागर के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष आर.बी.एस.के. टीम द्वारा बच्ची को गरियाबंद लाया गया जहां पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा बच्ची के गंभीर बीमारी  का परीक्षण किया गया एवं बच्ची के माता एवं पिता का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। तथा चिरायु दल द्वारा चिरायु कार्यक्रम के तहत बच्ची का पूर्ण उपचार हेतु बाल गोपाल चिल्ड्रन हाॅस्पिटल रायपुर (छ.ग.) भेजा गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads