*दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित को 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित को 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग*

*दीप जलाकर कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को नम आंखों से NOPRUF के 2 लाख NPS कर्मचारियों ने दिया श्रद्धाजंलि*



*दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित को 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग* 




            आरंग--

-राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ के 2 लाख NPS कर्मचारियों ने कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को नम आंखों से श्रद्धाजंलि दिया।

NOPRUF के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत,  छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, जिला संयोजक  ओमप्रकाश सोनकला ब्लॉक संयोजक हरीश दीवान  ने सयुक्त रूप से कहा कि पूरे देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए देश के लाखो एनपीएस कार्मिक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जिसमे डाक्टर, नर्स, शिक्षक, बैंक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, कर्मचारी, अधिकारी सभी रात दिन देश सेवा में अग्रणी भूमिका में निभा रहे हैं जो कि अत्यन्त सराहनीय है, दूसरी तरफ इस कोरोना संकट में देश सेवा करते करते हम सभी के बीच से कई कार्मिक साथी स्वर्ग सिधार गए है जो कि अत्यन्त दुखद है। दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से तत्काल दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित को 50 लाख का बीमा कवर दे। 



         राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, प्रदेश संयोजक संजय शर्मा देवनाथ साहू ओमप्रकाश हरीश दीवान, प्रफुल्ल मांझी, इंद्रजीत वर्मा,कमल किशोर ठाकुर,रोहित धुर्व, विनोद वर्मा,राजेन्द्र देवांगन, छत्रधर दीवान ,रविकांत देशमुख,संतोष साहू,शेखर गजभिए, सुधीर आचार्य,डोमन डहरिया,कल्याण डहरिया,झुमुक श्रीवास्तव,आनंद सोनी,जयंती बघेल,भारती शर्मा,,सरिता कोसले ,प्रतिभा साहू, राखी मिश्र,सावित्री सोनकर,संध्या चंद्राकर,अर्चना शर्मा,नमिता मांझी सहित छत्तीसगढ़ के 2 लाख NPS  कर्मचारियों ने अपने अपने घर पर रह कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिनाक 1 जून 2021 को ठीक रात के आठ बजे एक दीप जलाकर कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads