विप्रकुल नवापारा नगर के सदस्यों द्वारा श्री परशुराम सेवा समिति का गठन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विप्रकुल नवापारा नगर के सदस्यों द्वारा श्री परशुराम सेवा समिति का गठन

 विप्रकुल  नवापारा नगर के सदस्यों द्वारा  श्री परशुराम सेवा समिति का गठन



गोबरा नवापारा नगर

विप्रकुल नवापारा के सदस्यों द्वारा  श्री परशुराम सेवा समिति का गठन किया गया जिसमें प्रारंभिक 30 सदस्य पंजीकृत हुए और इस समिति की प्रथम बैठक सामुदायिक भवन नेहरू गार्डन में सम्पन्न हुआ जिसमें समिति के संचालन के लिए श्री ललित पांडेय जी , मनीष शर्मा , हिमांशु दुबे अधिवक्ता तथा सागर शर्मा राजिम को अधिकृत किया गया ।

     समिति के सभी सदस्यों की सदस्यता शुल्क 1000/- तथा मासिक 100 /- होगी इसके लिए बैंक में खाता खोला जावेगा और यह राशि समाज के किसी भी सदस्य के मृत्यु पर इसी राशि से दाह संस्कार की सामग्री की व्यवस्था करेगी तथा समाज के गरीब और मजबूर परिवार के शिक्षा , स्वास्थ्य तथा आजीविका सहित अन्य जरूरतों पर खर्च करेगी तथा संचालन समिति के सदस्यों को किस परिवार के लिए किन कारणों से कितनी राशि सहयोग करनी है उसका पूरा अधिकार होगा ।।

      संस्था का पूरा लेनदेन डिजिटल होगा तथा हर त्रेमासिकी के लेनदेन का हिसाब ग्रुप में दिया जावेगा । संस्था में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी । 

  इस बैठक में संजय शर्मा , श्यामकिशोर शर्मा , प्रसन्न शर्मा , ललित पांडेय , सौरभ शर्मा , शिव तिवारी , वेदप्रकाश तिवारी , अंनत पुराणिक , दुर्गा प्रसाद शर्मा , रमेश तिवारी , गोवर्धन शर्मा , सपन शर्मा , युवराज पांडेय , अंजय शर्मा , हिमांशु दुबे , पीयूष शर्मा , हिमांशु शर्मा - मिन्टू , मनीष शर्मा , हरीश शर्मा , आशीष पांडेय , खिलेश्वर शर्मा , सागर शर्मा , असित शर्मा , मुन्ना / चंद्रकांत मिश्रा , ज्ञानेश शर्मा , अशोक तिवारी , श्रीमती रेखा तिवारी , सन्तोष तिवारी , अमित शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads