उदंती नदी के आगे मोड़ बना जानलेवा व जोखिम भरा,आये दिन होता यहां दुर्घटना
उदंती नदी के आगे मोड़ बना जानलेवा व जोखिम भरा,आये दिन होता यहां दुर्घटना
गरियाबंद
उदंती नदी के आगे मोड़ जो की जुगाड़ पुलिस थाना से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तड़के एक ट्रक और मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें गंभीर हालत पर दो बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया वही स्थिति देखते हुए , उन्हें रायपुर रिफ़र किया गया..
नेशनल हाईवे 130c में आज एक और बड़ी दुर्घटना हुआ है ज्ञात हो इसी लोकेशन में पहले भी कई एक्सीडेंट हुआ है और इस मोड़ को डेथ पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है स्थानीय लोगों की माने तो इस जगह आये दिन यात्री दुर्घटनाओं का शिकार होकर जान गवां रहे है।
जुगाड़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे की है दो मोटरसाइकिल सवार नाम पूनम जाटवर / पिता प्रदीप जाटवर और दूसरा राघव दुबे / पिता दिलीप दुबे दोनों गरियाबंद निवासी बताये जा रहे है किसी काम के चलते देवभोग से गरियबन्द की ओर मोटरसाइकिल स्टार सिटी पर सवार होकर आ रहे थे तभी उदन्ती मोड़ पर एक ट्रक से टक्कर हो गया।


