*जमानत पर चल रहे डकैती के आरोपी की हत्या,हत्यारों को उरला पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*जमानत पर चल रहे डकैती के आरोपी की हत्या
हत्यारों को उरला पुलिस ने किया गिरफ्तार*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में जमानत पर चल रहे एक डकैती के आरोपी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो हत्यारो को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
उरला टीआई अमित तिवारी के मुताबिक मृतक रविशंकर उर्फ भोंचू उरला थाना क्षेत्र में 2020 में एक डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया था जो जमानत पर चल रहा था।
*पुरानी रंजिश को लेकर की हत्या*
पुलिस के मुताबिक डकैती के आरोपी की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है घटना 9 जून की है जब मृतक रवि शंकर साहू अपने साथी दीपक कुमार के साथ अपने मोटरसाइकिल में दरी तलाब अछोली जा रहा था तभी आरोपी सतीश निषाद ने हत्या करने की नियत से सिर में सिर के पीछे दोनों कान के नीचे लगातार तीन चार बार मारकर चोट पहुंचाया व उसके साथी महेश्वर द्वारा पत्थर व हाथ मुक्का से मार कर रवि शंकर उर्फ बोचू को मरणासन्न अवस्था छोड़कर चले गए घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रविशंकर को रायपुर के मेकाहारा में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में प्रार्थी दीपक कुमार बंदे पिता रामकुमार बंदे उम्र 24 साल सुभाष चौक उरला की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 171/ 21 धारा 307 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं रवि शंकर साहू की 13 जून को इलाज के दौरान मौत होने के बाद प्रकरण मे धारा 302 आईपीसी ओर जोड़ी गई इधर पुलिस आरोपीयो की लगातार पतासाजी कर रही थी कि सूचना मिलने पर पुलिस ने बोडला ज़िला कबीरधाम से आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू जप्त कर किया और आरोपी सतीश निषाद उर्फ बिस्तर पिता गणपत निषाद उम्र 23 साल दूसरा धनेश्वर निषाद उर्फ पिंटू पिता शिव कुमार निषाद उम्र 23 साल दोनों निवासी हीरा नगर अछोली थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।

