भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम
अभनपुर,
भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल के तत्वावधान में जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम झांकी (नया रायपुर) में जिला अध्यक्ष श्री अभिनेष कश्यप द्वारा किया गया। श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल का हिसाब पूछने का अभियान जनसंवाद कार्यक्रम के द्वारा किया जा रहा है। सत्तारूढ़ दल विधानसभा चुनाव के अपने चुनावी घोषणापत्र में अनाप शनाप और लोकलुभावन बातों से जनता को झांसा देकर बहुमत हासिल तो कर चुके। पर अब उस घोषणापत्र के तथाकथित वादों को पूरा नहीं कर रही है। हर मुद्दे पर राज्य सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। इन सारे बातों को जनता के पास जाकर भाजपा के कार्यकर्ता पूछने वाले हैं कि राज्य की सरकार के ऐसे कौन कौन से वायदे हैं जिसे उसने पूरा किया है। उनके द्वारा किए जा रहे झूठे दावों की पोल खोलने का काम इस अभियान के दौरान किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि 15 जून को जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम केन्द्री में वरिष्ठ नेता श्री चंद्रशेखर साहू व ग्राम ठेलकाबांधा में वरिष्ठ नेता श्री अशोक बजाज उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला अभनपुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशन शर्मा अभनपुर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री चेतना गुप्ता अभनपुर, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले नायकबांधा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चम्पा लेदेकर अभनपुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा पौंता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय सिन्हा पचेड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित कुर्रे झांकी, मंडल मंत्री कमलेश साहू बकतरा, तूता उपसरपंच रामकृष्ण बैस, झांकी पूर्व सरपंच रमेश यादव, सोसायटी अध्यक्ष नेतराम साहू केन्द्री, युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रेमलाल साहू टोकरो, युवा मोर्चा कार्यकर्ता टेकचंद साहू टोकरो, अश्वनी साहू झांकी, बुद्धेश्वर साहू बकतरा, नरोत्तम भारती झांकी, तीजूराम साहू बकतरा, सेतराम साहू बकतरा सहित काफी कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित थे।
