*बढ़ते महंगाई पेट्रोल डीजल के दाम पर कांग्रेसियों के फूटा घुसा
*बढ़ते महंगाई पेट्रोल डीजल के दाम पर कांग्रेसियों के फूटा घुसा*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहा बढ़ती मंहगाई पूरे देश मे लोगो की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल डीजल खाद्य तेलों के दामों में बढ़त बनी हुई है। जिससे निम्नवर्ग को गुजारा करना मुस्किल हो गया है । जिसको लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को कोस रही है। सिहावा चौक में 5 मिनट का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार को खूब कोसा। कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन में महापौर औऱ जिला अध्यक्ष का अलग ही रूप नजर आया, जो प्रदर्शन के दौरान काफी जोश में नजर आये। बहरहाल प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, आनंद पवार, देवेंद्र जैन, हरमिंदर छाबड़ा, ईश्वर देवांगन, वसीम खिलची समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

