भाजपा खोरपा मंडल किसान मोर्चा ने संकरी में लगाया जन चौपाल
भाजपा खोरपा मंडल किसान मोर्चा ने संकरी में लगाया जन चौपाल
अभनपुर
भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी खोरपा मंडल ने शक्ति केंद्र चंडी के ग्राम संकरी में किसानों एवं आम जनता के मिलकर भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर उनके विचार जानने पहुंचे। वहां जनता ने बात करने पर ढाई साल को असफल नेतृत्व करार दिया ।माताओं ने बताया कि भूपेश सरकार पूर्ण शराबबंदी करके शराब की होम डिलीवरी एवं सरकार के कारोबार को खूब बढ़ाया ।इस प्रकार उन्होंने नारी शक्ति से छल किया। युवाओं को नौकरी देने से लेकर बेरोजगारी भत्ता की 2500रु और वृद्धा पेंशन 1500 न मिलने सरकार को नकारा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला ,मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू कोषाध्यक्ष -अनिल साहू, पूर्व जनपद सभापति मनीषा साहू, खेमचंद साहू, लोकनाथ साहू , मनीष रिगरी सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता।