हसदा व ठेलकाबंधा में भाजपा ने लगाई जनचौपाल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हसदा व ठेलकाबंधा में भाजपा ने लगाई जनचौपाल

 *किसानों को जबरन कम्पोष्ट खाद दे रही सरकार  - अशोक बजाज* 



हसदा व ठेलकाबंधा में भाजपा ने लगाई जनचौपाल


रायपुर 

 भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने सहकारी समितियों में किसानों को जबरिया वर्णी कम्पोष्ट खाद दिए जाने का विरोध किया है उन्होंने कहा कि जिन किसानों को कंपोस्ट खाद की जरूरत नहीं है उन्हें भी जबरन कंपोस्ट खाद देना किसानों के साथ अन्याय है। श्री बजाज ने ग्राम हसदा एवं ठेलकाबांधा में कांग्रेस शासन के ढाई साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित जन चौपाल में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों एवं संग्रहण केंद्रों में उचित रखरखाव के अभाव में धान सड़ रहें है। 



इसी प्रकार किसानों को खरीफ फसल के लिए पर्याप्त बीज नहीं दिया जा रहा है, जानबूझकर बीज कम उपलब्ध कराया गया है ताकि किसान निजी कंपनियों से महंगे दाम पर बीज लेने के लिए मजबूर हो जाए।



 श्री बजाज ने कहा कि सरकार तुंहर द्वार का नारा देने वाले अब शराब तुंहर द्वार योजना चला रहे है। उन्होंने कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस अवसर पर अशोक बजाज के अलावा व्यास नारायण साहू किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, श्रीमति नंदिनी साहू , उमेश यादव, अनिल अग्रवाल, किशन शर्मा, चेतना गुप्ता, चम्पा लेदेकर, जिनेश्वरी ध्रुव, राजा राय,  रामावतार बंजारे , गोवर्धन साहू, गजाधर साहू , नोहरु साहू, देवकुमार साहू, गुलशन साहू, राजकुमार रात्रे, तोरण साहू, हुलास साहू, हिरामन सोनवानी, झम्मन साहू, होलाराम साहू, सुभाष साहू, भागवत साहू, कमल साहू, जगन्नाथ साहू, तुकेंद्र साहू, सुरेश साहू, हेमू पाल, भुखन पाल, नरेंद्र साहू, शेषनारायण सिन्हा, ओमप्रकाश बारले, रामेश्वर सिन्हा, चंद्रकांत तारक, देवाराम यादव, गुलाब जोशी, नवल साहू, किशन साहू, चेतन साहू, हितेश मंडाई, कैलाश तिवारी, वीरेन्द्र साहू, प्रीतेश साहू, द्विज साहू, नरेंद्र साहू, देवराम साहू, शिवनारायण साहू, अशोक कुमार तारक, रामअवतार तारक एवं कलाराम तारक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads