पुलिस प्रशासन द्वारा राजिम से गरियाबंद तक रोड किनारे झुके पेड़ की छटाई करने, रोड किनारे पेड़ो पर रेडियम प्लेट लगाने हेतु किया निर्देशित
पुलिस प्रशासन द्वारा राजिम से गरियाबंद तक रोड किनारे झुके पेड़ की छटाई करने, रोड किनारे पेड़ो पर रेडियम प्लेट लगाने हेतु किया निर्देशित
गरियाबंद
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो की उपस्थिति में पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय मार्ग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा शनिवार देर रात हुई गंभीर सड़क दुर्घटना स्थल कोपरा मोड़ का संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा वाहन धीमे चलाये का सांकेतिक साईन बोर्ड लगाने तथा राजिम से गरियाबंद तक रोड किनारे झुके पेड़ की छटाई करने, रोड किनारे पेड़ो पर रेडियम प्लेट लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिले के अन्य दुर्घटना जन्य स्थल जैसे बोरसी नाला के पास फिंगेश्वर रोड, बरोण्डा मोड़ राजिम मुख्य मार्ग का भी निरीक्षण किया गया ।
जहां आवश्यकतानुसार सुधार कार्य करने हेतु कहा गया। इस निरीक्षण के दौरान यातायात प्रभारी गरियाबंद रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय, थाना पाण्डुका प्रभारी निरीक्षक बसंत बघेल, नेशनल हाईवे के सब इन्जीनियर नेपाल कंवर, पीडब्ल्यूडी के सब इन्जीनियर माधो देवांगन, सउनि. देवेन्द्र वर्मा, नकुल सिदार, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षक बिरेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।

