कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे भाजपा नेता - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे भाजपा नेता

कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे भाजपा नेता 



आरंग 

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश मे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी गलत नीतियों और कुशासन को जनता के मध्य रखने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल लगाकर क्षेत्रीय नेताओ द्वारा कांग्रेस सरकार विफलताओं को जनता के मध्य उद्बोधन और पत्रक के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है ।  इसी तारतम्य मे भाजपा आरंग मंडल परिवार द्वारा संगठनात्मक दृष्टिकोण से शक्ति केंद्र मुख्यालय गुल्लु और फरफौद मे चौपाल लगाया गया, जहा वक्ता के रुप मे पूर्व विधायक संजय ढीढी, जिला महामंत्री श्याम नारंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव कुमार मिर्धा, श्रीमति बिंदु माहेश्वरी, श्रीमति किरण बघेल नेतराम चंद्राकर, बेदराम खुंटे , महामंत्री देवनाथ साहू ने संबोधित किया,सभी वक्ताओ ने कांग्रेस सरकार शराब बंदी, महिला सुरक्षा, एकमुश्त धान के पैसा, दो साल बकाया बोनस,रेत माफिया और लगातार हो रहे भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा । कार्यक्रम प्रभारी लील कुमार निषाद, अशोक यादव, दिलेश पटेल के साथ प्रमुख रुप से रितेश साहू भाजयुमो अध्यक्ष,फग्गु  यादव, इंद्रजीत साहू, नेतु चंद्राकर, होरी लाल साहू, पंकज पटेल, हीरालाल चंद्राकर, संपत  लोधी, युवराज चंद्राकर, बसंती चंद्राकर, रेवाराम साहू,श्रीमति शीला साहू, श्रीमति तुलसी चंद्राकर, श्रीमति पुन्नी  चंद्राकर,नीलकंठ साहू, नंदकुमार लोधी, रुपेश साहू, नोमेश सेन, रुपेश कन्नौजे, तेज राम चंद्राकर एवं ग्रामवासी सम्मिलित हुए ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads