*विकासखंड धरसीवां में आमाराइट अभियान प्रगति पर,आमाराइट से सीख रहे बच्चें नई नई गतिविधियाँ*
*विकासखंड धरसीवां में आमाराइट अभियान प्रगति पर,आमाराइट से सीख रहे बच्चें नई नई गतिविधियाँ*
सुरेन्द्र जैन /धरसींवा
ग्रीष्मावकाश में बच्चों के अधिगम प्रक्रिया को सक्रिय रखने के उद्देश्य से रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ए एन बंजारा द्वारा अभिनव पहल करते हुए ग्रीष्मकालीन प्रायोजना आमाराइट के नाम से प्रारंभ किया है। रायपुर जिले के इस कार्यक्रम को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है। इसके तहत कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के प्रत्येक छात्र को कक्षा अनुसार प्रश्न दिए गए हैं, जो अत्यंत ही रोचक है। वर्तमान में यह प्रायोजना जारी है तथा बच्चों को 30 जून की अवधि तक इसे पूर्ण कर स्कूलों में जमा करना है। जिला शिक्षा अधिकारी ए एन बंजारा तथा जिला मिशन समन्वयक के एस पटले के नेतृत्व में रायपुर जिले में यह कार्यक्रम लगातार प्रगति पर है।
इसी कड़ी में धरसीवां विकासखंड में भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस पी गोस्वामी के नेतृत्व में आमाराइट कार्यक्रम निर्बाध गति से जारी है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा लगातार विकासखंड के प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों तथा पीएलसी सदस्यों की ऑनलाइन/ऑफलाइन बैठक लेकर इसे गति प्रदान की जा रही है। धरसीवां ग्रामीण के बीआरसी एन एस ठाकुर भी अपनी टीम के साथ लगातार क्रियान्वयन तथा मॉनिटरिंग के कार्यों में संलग्न हैं। धरसीवा के विभिन्न हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य भी अपने शिक्षकों के साथ सक्रिय योगदान दे रहे हैं। विभिन्न संकुलों के समन्वयक भी प्रधान पाठकों एवम् शिक्षकों की मीटिंग लेकर प्रायोजना की प्रगति में सहयोग दे रहे हैं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी के मार्गदर्शन में विकासखंड धरसीवा ग्रामीण में आमाराइट प्रायोजना को जमीनी स्तर पर लागू करने में सजग पीएलसी समूह भी लगातार सक्रिय है। पीएलसी द्वारा कार्ययोजना बनाकर इसे एक अभियान के रूप में लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इस हेतु पीएलसी के सदस्यों की टीम बनाई गई है जिसमें पहली टीम अचला मिश्रा के नेतृत्व में लेखराम साहू एवं मेघा देवांगन , दूसरी टीम प्रीति रानी तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक अंजुम शेख एवं बनबिहारी भोई द्वारा समस्त दसवीं से बारहवीं, तीसरी टीम बृजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अनुपम दुबे, राधिका महोबिया,अजय देवांगन एवं चंद्रकांता चौहान द्वारा समस्त सातवीं से नवमी तक , चौथी टीम अभिमन्यु मिश्रा के नेतृत्व में सावित्री साहू, तस्कीन खान, घनश्याम वर्मा, अन्नपूर्णा पाटकर एवं हर्षा वर्मा द्वारा पांचवी एवं छठवीं तथा पांचवी टीम प्रमोद ढोमने के नेतृत्व में सुनीला फ्रैंकलीन, जी मीनाक्षी राव, रवि सिन्हा, ई जे शाजू तथा दीपक झा द्वारा दूसरी से चौथी इस प्रकार कुल 5 टीम बनाकर अलग- अलग संकुल एवं स्कूलों में नियमित ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों, पालकों, शिक्षकों के साथ जुड़कर नियमित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। विकासखण्ड में इस अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बच्चे निडर होकर अपनी प्रश्नों से संबंधित समस्याओं को रख रहे हैं, जिनका त्वरित निदान कर आमाराइट अभियान को सार्थक सिद्ध किया जा रहा है। पालक भी इस अभियान में सम्मिलित होकर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।
