मोदी जी के शानदार सात वर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे खाद्यान्न
सेवा ही संगठन ,नवापारा मंडल में किया गया भव्य आयोजन
मोदी जी के शानदार सात वर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे खाद्यान्न
गोबरा नवापारा
नवापारा मंडल क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत सुंदरकेरा में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय सुनील सोनी जी सेवा ही संगठन के कार्यक्रम के दौरान आगमन हुआ जिसमें उसने सर्वप्रथम माता महामाया मंदिर जाकर पूजा अर्चना किया क्षेत्रवासियों के लिए कोरोना महामारी से बचने की प्रार्थना की साथ ही महामाया तालाब सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया गया ।
उसके पश्चात यज्ञ हवन किया गया जो की ग्रामीणों के द्वारा माहामारी से बचाव हेतु संपन्न करवाया गया पश्चात जोबा तालाब का भूमि पूजन भी किया गया जिसके लिए 20 लाख रुपए लगभग की राशि सांसदजी के प्रयत्नों से स्वीकृत हुई है इसके पश्चात माननीय सांसद जी द्वारा गांव का भ्रमण कर जो भी मास्क नहीं लगाया था उनको मास्क का वितरन किया गया व कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना एक बहुत ही खतरनाक महामारी है जो कि पूरे दुनिया के लिए एक खतरा बन कर सामने आया है जिससे बचने का सिर्फ और सिर्फ एक ही मात्र उपाय है और वह वैक्सीनेशन करना अर्थात कोरोना का टीका लगाना उसने आगे कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में देश अपना स्वयं का कोवैक्सीन और कोवीशिल्ड वैक्सीन बनाने में सफलता पाई है जोकि कोरोना की इस महामारी में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है और सबसे बड़ा हम सब का हथियार है इसलिए अनिवार्य रूप से सबको यह वैक्सीन को लगाना आवश्यक है वैक्सीन का दोनों डोज 2 माह के अंतराल में सबको लगना है आप सबको मालूम है कांग्रेश की सरकार वैक्सीनेशन करने में उदासीन है किंतु हमें जागरुक होकर अपने स्वयं के बचाव हेतु टीका लगाना हमारी स्वयं की जिम्मेदारी है यह जिम्मेदारी समझते हुए हमको वैक्सीनेशन करना है साथ ही उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज जी का भी शुभ आगमन ग्राम सुंदरकेरा में हुआ जिसमें बजाज जी ने मोदी जी के साथ वर्ष के कार्यकाल पर सबको बधाई संदेश दिया और कहा कि ऐसे कठिन दौर में भारत इस लड़ाई में सबसे आगे है और इस बात की खुशी जाहिर की कि गांव में अभी भी कोरोना से बचने में लोग सक्षम हैं गांव वालों का इम्यूनिटी पावर काफी मजबूत है लेकिन फिर भी हम को बचने के लिए मास्क लगाना नितांत आवश्यक है इसी कड़ी में प्रारंभिक विषय की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी दिए साथ ही संपूर्ण मंडल क्षेत्र में कार्यक्रमों के लिए बनाए गए अतिथि एवं प्रभारियों की विस्तार से जानकारी को रखा और कोरोना काल में सांसद जी के द्वारा किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया उपरोक्त उद्बोधन पश्चात काढ़ा का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नवापारा भारतीय जनता पार्टी उमेश यादव जी, नत्थू राम साहू सरपंच प्रतिनिधि , अखिलेश ठाकुर नवल साहू महामंत्री भाजपा मंडल नवापारा, संचित तिवारी अध्यक्ष युवा मोर्चा रायपुर ग्रामीण, नागेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवापारा, सरपंच श्रीमती किरण साहू उपसरपंच भुनेश्वर साहू पंचगन चंद्रहास साहू अश्वनी साहू धीरू साहू हरि साहू चंद्रहास पटेल मनीष साहू अनिल साहू टीकाराम पटेल ग्राम विकास समिति संरक्षक, गोवर्धन यादव गोठान समिति अध्यक्ष श्री राम साहू जनपद सदस्य प्रतिनिधि जय महामाया स्व सहायता समूह सचिव ज्योति साहू ममता साहू प्रेमिन बया ग्राम मंगलौर सरपंच प्रतिनिधि दिनेश देवांगन राजाराम साहू दिलीप देवांगन रामानंद साहू सेवाराम संजू टिंकू सोनी हितेश मंडई किशन साहू कैलाश तिवारी दूज राम साहू यादव सरपंच ग्राम सुंदरनगर की गरिमामय उपस्थिति रही साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन की उपस्थिति रही।


