अभनपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम
अभनपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम
अभनपुर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत अभनपुर नगर पंचायत मुख्य स्वास्थ्य केन्द्र में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ने फल वितरण किया तथा ग्राम पौंता में टीकाकरण करा चुके लोगों का सम्मान भी किया। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ग्राम धुसेरा के कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह समय काफी दिक्कत से भरा हुआ है
, हमें काफी सावधानी रखनी होगी। हमारे आसपास के लोगों की मदद करने और समाज सेवा करने का यह बेहतरीन अवसर है। राजनीतिक क्षेत्र में सच्ची सेवा करना अपनेआप में उपलब्धि का विषय होता है। हमारी अपनी अलग पहचान बनती है। ऐसे अवसर पर लोगों की सही पहचान भी होती है और मुसीबत के वक्त साथ देने वालों को सदैव याद रखा जाता है।
उन्होंने कोविड नियंत्रण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अभनपुर मंडल के 18 गांवों व 6 नगर केन्द्र में सेवा ही संगठन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पार्टी द्वारा नियुक्त कार्यकर्ताओं ने गांवों में जाकर लोगों को कोविड नियंत्रण के संबंध में जागरुक करते हुए टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और सभी लोगों को सावधान रहने का आग्रह किया। इस दौरान ग्राम बंजारी में वरिष्ठ कार्यकर्ता लखनसिंग ठाकुर, राकेश राजपूत व छबिराम बंजारे कुर्रु के फौत होने के कारण उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर कुंदन बघेल, किशन शर्मा, उत्पल साहू, आकाश बजाज, सुनील प्रसाद, संचित तिवारी, प्रदीप शर्मा, खेमराज कोसले, दलजीत चावला, सूरज लाल साहू, भरत बैस, चेतना गुप्ता, चम्पा लेदेकर, शोभना साहू, पुष्पा नरसिंग सिन्हा, चेतन ध्रुव, बबला यादव, शिवनारायण बघेल, राजा राय, भारती तारक, वरुण राठी, रामचरन चक्रधारी, रवि बघेल, दिलीप अग्रवाल, आनंद राम साहू, गौरव शर्मा, श्यामलाल वर्मा, पूजा बघेल, हेमलता साहू, बुद्धेश्वर साहू, चुम्मनलाल साहू, डमरु तारक, सूरज तारक, कलाराम तारक, शेषनारायण सिन्हा, किशन सिन्हा, राजेश साहू, इंद्र कुमार साहू, रोहित कुर्रे, अवधराम साहू, गोविन्द साहू, ललित साहू, भीम यादव, विजय सिन्हा, सूरज ठाकुर, दीपक राजा दीवान, अशोक दीवान, बिसाहू बैस, अवगेश साहू, लक्ष्मीकांत ठाकुर, शंकरलाल चंद्राकर, तुलसीराम ढीढी, कैलाश गुप्ता, जितेश्वरी साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


