✍ *16 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का आदेश शीघ्र जारी करें राज्य सरकार -हरीश दीवान...!*
✍ *16 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का आदेश शीघ्र जारी करें राज्य सरकार -हरीश दीवान...!*
*आरंग
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 01जनवरी 2020, 01जुलाई 2020 एवं 01जनवरी 2021 से लागू होने वाली मंहगाई भत्ते की तीनों क़िस्त को मिलाकर कुल 11 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में प्राप्त मंहगाई भत्ते 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया जो जुलाई 2021 से मिलेगा इसके लिए छ ग टीचर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।*
*छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने बताया किकेंद्र सरकार और राज्य सरकार के देय महंगाई भत्ते में बहुत ज्यादा अंतर हो गया है।*
*छत्तीसगढ़ सरकार 12% तो केन्द्र सरकार 28% डीए दे रही है।*
*इसके लिए हम सबको संघर्ष करना जरूरी है।महंगाई अपने चर्मोत्कर्ष पर है ।राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता मिलना ही चाहिए। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अभी 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिल रहा है जो केंद्र के कर्मचारियों को मिलने वाले 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ते से 16 प्रतिशत कम है।*
*।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान जिला सयोंजक-इंद्रजीत वर्मा,श्रीमती मौसमी शर्मा जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा श्रीमती सविता रात्रे महासचिव सुनील चंद्राकर,जीतेन्द्र मिश्रा श्रीमती कनकलता गहलोत महामंत्री कमल किशोर ठाकुर, मनोज मुछावड श्रीमती तृप्ति शर्मा सह सचिव रामजी वर्मा श्रीमती सुधा अवस्थी श्रीमतीं इंदु सिंह संगठन मंत्री-अलंकार सिंह परिहार श्रीमतीं सुनीता पांडेय संगठन सचिव कोमल वर्मा,श्रीमतीं सुमन मंधान प्रचार सचिव सुनील भारती श्रीमति नीता साहू संयुक्त सचिव गिरवर सोनवानी श्रीमतीं भगवती ठाकुर प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी,श्रीमतीं अनीता सिंह प्रफुल्ल मांझी,अरविंद वैष्णव नितिन मिश्र, भरत चंद्राकर, भास्कर यादव,अभिषेक तिवारी ,रोशन चंद्राकर,धनी राम साहू राजेश बंजारे, विजय देवांगन जितेंद्र शुक्ला, रवि शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, रोशन चंद्राकर छत्रधर दीवान ने छत्तीसगढ़ शासन से शिक्षक सहित राज्य के समस्त कर्मचारियों के लंबित 16 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की क़िस्त प्रदान करने हेतु शीघ्र आदेश जारी करने की मांग की हैं।*
*हरीश दीवान अध्यक्ष*
*छ ग टीचर्स एसोसिएशन आरंग*
