*छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति ने छेड़ी शराबबंदी के लिए पंचायत स्तर पर मुहिम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति ने छेड़ी शराबबंदी के लिए पंचायत स्तर पर मुहिम*

 *छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति ने छेड़ी शराबबंदी के लिए पंचायत स्तर पर मुहिम* 



    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

 छत्तीसगढ़ के गाँवो में पूर्ण शराब बंदी करने तथा अवैध शराब बिक्री पूर्ण रूप से बंद करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की बैठक करवाने आवेदन दिया जा रहा है।

 छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष  समिति के धरसींवा ब्लाक सचिव ने अपने ग्राम में शराब बंदी व अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने पंचायत समिति को आवेदन सौंपा। जिसमें सरपंच-सचिव ने ग्राम सभा करने सहमति जताई और विशेष ग्रामसभा की खुली बैठक में चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव करने आश्वासन दिया ।

ब्लाक समिति के सचिव मोहप्रकाश वर्मा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि - छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से अवैध शराब बिक्री और शराबबंदी हो अगर आप चाहते हैं। तो आप सभी अपने-अपने जिम्मेदारी निभाये और अपने-अपने ग्राम पंचायत समिति को आवेदन दें। साथ ही अपने दोस्त, सगे संबंधी को भी आवेदन देने प्रेरित करें।


छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads