उप स्वास्थ्य केंद्र श्याम नगर में फाइलेरिया की गोलियां खिलाई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

उप स्वास्थ्य केंद्र श्याम नगर में फाइलेरिया की गोलियां खिलाई

 सभी के सहयोग से फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से पाया जा सकता है मुक्ति: चंद्रशेखर साहू



उप स्वास्थ्य केंद्र श्याम नगर में फाइलेरिया की गोलियां खिलाई




राजिम

 उपस्वास्थ्य केंद्र श्यामनगर में फाइलेरिया से बचाव एवं कृमि नाशक गोलियां खिलाई गई। इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है हमारे स्वस्थ कर्मी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,एवं  मितानिन बहने सभी के सहयोग से फाइलेरिया जैसे गंभीर एवं लाइलाज बीमारी से मुक्ति पाया जा सकता है। इस मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर रमेश साहू ने बताया कि गरियाबंद जिले में अगले 6 दिनों तक कृमि मुक्ति अभियान लगातार चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा डीटीसी तथा एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जा रही है।






कल से घर घर जाकर यह गोलियां दी जाएगी। हाथी पांव से बचने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।इन गोलियों को खाने से फाइलेरिया के परजीवी शरीर में ही नष्ट हो जाते हैं। सरपंच प्रतिनिधि छन्नू साहू ने कहा किमच्छर के काटने से होने वाली यह बीमारी लाइलाज है लेकिन इससे बचने के तरीके बहुत ही आसान है स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही इस अभियान का सभी को बढ़-चढ़कर सहयोग करना है ताकि फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी का ब्रेकअप हो जाए। इस मौके पर स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ता प्रभा साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी साहू, मितानीन सुशीला वर्मा, कुमारी वर्मा, केशव साहू, डायमंड साहू, विपिन साहू, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads