*कोरोना की लड़ाई में मितानिन बहनों का योगदान अनुकरणीय : चंद्रशेखर साहू*
*कोरोना की लड़ाई में मितानिन बहनों का योगदान अनुकरणीय : चंद्रशेखर साहू*
*राजिम :-
श्यामनगर सेक्टर में मितानिनों को मेडिकल कीट का वितरण कार्यक्रम क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान श्यामनगर सेक्टर के सातों गांवों की 24 मितानिनों को मेडिकल किट का वितरण करते जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि यह मेडिकल किट सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित है, इस उपकरण युक्त मेडिकल किट से हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर की लड़ाई में सहयोग मिलेगा।
इस मेडिकल किट में मास्क,थर्मामीटर,ऑक्सिमीटर,स्वाब,साबुन सहित आवश्यक उपकरण समाहित हैं इसके माध्यम से मितानिन बहनें मोहल्ले में घर-घर जाकर कोरोना से बचने जनजागरूकता का प्रसार करेंगी। कोविड की लड़ाई में मितानिन बहनों ने अपना सर्वस्व समर्पण किया है, इस संकटकाल में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। कोविड मरीजों की पहचान से लेकर उनके पूर्ण स्वस्थता तक मितानिन बहनों ने जिस सेवभाविता का परिचय दिया है वो प्रसंशनीय है। इस अवसर पर सरपँच दुर्गा साहू,हेमिन साहू,पंच त्रिवेणी वर्मा,अनुसूईया बाई, मितानिन ट्रेनर एस्पा वर्मा,बीसी मधु यदु सहित सातों गांवों की मितानिनों की उपस्थिति रही।


