भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण जिला महामंत्री लौटन गिलहरे ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा- छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अनुसूचित जाति पर अत्याचार
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण जिला महामंत्री लौटन गिलहरे ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा- छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अनुसूचित जाति पर अत्याचार
अभनपुर
अनुसूचित जाति पर हो रहे अन्याय, अत्याचार, हत्या व दुष्कर्म के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण अभनपुर ने ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में अनुसूचित जाति पर अत्याचारों से जुड़ी घटनाएं भी सामने रखी. साथ ही राज्यपाल से यह भी मांग की कि वे इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। सौंपे गए ज्ञापन में छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचारों से जुड़ी घटनाक्रमों की बिंदु की जानकारी इस प्रकार है ।
1 कबीरधाम के धरमपुरा ग्राम में सतनाम गुरुद्वारा को तोडा गया व जिला बलौदाबाजार के ग्राम रसौटा व नगर पालिका बिलासपुर में सतनाम जैतखाम उखाड़कर तोड़ा गया ।
2 पाटन क्षेत्र के ग्राम बठेना में एक परिवार की पांच लोगों की निर्मम हत्या हो जाना और आरोपी शासन प्रशासन के गिरफ्त से बाहर है ।
3 बलौदाबाजार जिला के ग्राम पौसरी में 7 वर्षीय बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर निर्मम हत्या।
4 बिलाईगढ़ ब्लाक के ग्राम मल्दी के सरपंच निर्मल कुमार चौहान का संदेहात्मक हत्या पर शासन प्रशासन मौन ।
5 गिरौदपुरी धाम में भाजपा शासन काल से बनने वाले गुरुद्वारा (पर्यटन केंद्र) को भूपेश सरकार द्वारा निर्माण कार्यों को रोका गया।
6 अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले छात्रवृत्ति का राज्यांश अब तक विद्यार्थीयों को अप्राप्त है।
7 कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है ।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के महामंत्री लौटन गिलहरे ने बताया कि लगातार जब से प्रदेश कॉंग्रेस सरकार बनी है तब अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो के साथ अत्याचार ,शोषण ,हत्या ,बलत्कार की घटना चरम सीमा पर है। इस प्रकार के आपराधिक घटनाओ पर शासन प्रशासन उचित नही करेगी तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा!!
